ट्रेन में Zomato से खाना कैसे करें ऑर्डर

Zomato से आर्डर कर के आप आराम से ट्रेन में अपने आने वाले किसी स्टेशन पर सीधा अपनी सीट पर अपना आर्डर ले सकते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2024 20:28 IST
ख़ास बातें
  • भारत रेलवे एक ऐसा साधन है जिसके जरिए डेली हजारों-लाखों लोग सफर करते हैं।
  • रेल से अपनी पसंद के खाने का आर्डर कर के अपने खाने का लुत्फ उठा सकते हैं।
  • आप अपने आर्डर को 1 घंटे पहले से 4 दिन पहले तक कर सकते हैं।

ट्रेन में खाना आर्डर करना और भी आसान हो गया है।

Photo Credit: Pexels/DARKMODE CINEMA

भारतीय रेलवे एक ऐसा साधन है जिसके जरिए रोजाना हजारों-लाखों लोग सफर करते हैं। रेलवे की यात्रा आमतौर पर लम्बी होती है और बहुत काम लोग हैं जिन्हें ट्रेन का खाना अच्छा लगता है। पहले के समय में तो लोगों के पास इसके लिए कोई विकल्प नहीं था, लेकिन अब भारतीय रेलवे में ई-कैटरिंग का विकल्प भी उपलब्ध है। इससे लोगों को काफी राहत मिली है। इसके तहत आप कहीं भी यात्रा कर रहे हो, आप फोन पर ही अपनी पसंद के खाने का आर्डर कर के अपने खाने का लुत्फ उठा सकते हैं। इसमें IRCTC ने Zomato के साथ पार्टनरशिप भी की है। इसलिए ट्रेन में खाना आर्डर करना और भी आसान हो गया। जोमैटो से आर्डर कर के आप आराम से ट्रेन में अपने आने वाले किसी स्टेशन पर सीधा अपनी सीट पर अपना आर्डर ले सकते हैं।

यह बात ध्यान रखें कि इस सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए आपकी कन्फर्म टिकट होना जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि खाना आर्डर करते समय आपको अपना पीएनआर और ट्रेन डिटेल्स डालनी होती है। आप अपने आर्डर को 1 घंटे पहले से 4 दिन पहले तक कर सकते हैं। जोमैटो अपने यूजर्स को डिलीवरी के 2 घंटे पहले तक आर्डर कैंसिल करने की अनुमति देता है। साथ ही यह ट्रेन के रनिंग स्टेटस को रियल टाइम चेक करता है और उसी अनुसार आर्डर डिलीवर करता है।

जोमैटो से अपनी ट्रेन की डाट पर खाना कैसे मंगवाएं?
 

अपने स्मार्टफोन पर जोमैटो ऐप खोलें
 
ऐप में सर्च बार में 'ट्रेन' सर्च करें
Advertisement
 

इसमें पीएनआर नंबर डालने का विकल्प आएगा, उसमे अपना पीएनआर डालें
 

इसके बाद आपको उपलब्ध रेस्टोरेंट की लिस्ट दिखाई देगी
Advertisement
 

अपनी पसंद के रेस्टोरेंट का चुनने के बाद डिलीवरी स्टेशन का चयन करें
 
पेमेंट कर के आर्डर प्लेस कर दें
Advertisement

और बस हो गया आपका काम खत्म। जोमैटो आपके बताए गए स्टेशन पर आपकी सीट पर आपको आर्डर किया गया खाना समय पर डिलीवर कर देगा और आप बस अपनी यात्रा और मनपसंदीदा खाने का आनंद लें।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 17 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Google Pixel स्मार्टफोन
  2. Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro vs Oppo F33 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  3. Oppo की मिड-रेंज सेगमेंट में नई एंट्री! Reno 15A आया 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. OnePlus N6 में हो सकता है MediaTek Dimensity 6 सीरीज का चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Haier HQLED P7 Pro सीरीज Google TV लॉन्च, Gemini AI के साथ धांसू फीचर्स से लैस
  6. 13,380mAh बैटरी, 16GB रैम के साथ OnePlus Pad 3 Pro टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Honor X80 Pro Max में मिलेगी 11,000mAh की पावरफुल बैटरी, 10,000 निट्स की ब्राइटनेस
  8. Honor Watch 6 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 35 दिन चलेगी बैटरी, ऐसे हैं दमदार फीचर्स
  9. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 144Hz डिस्प्ले, Dolby Vision IQ सपोर्ट वाले TV, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. LG की नई रेफ्रिजरेटर सीरीज भारत में लॉन्च, बिना फ्रिज खोले दिखेगा अंदर का सामान
  2. Amazon Prime Day 2026 Sale: अमेजन सेल में स्मार्टफोन, स्मार्ट TV, इलेक्ट्रॉनिक्स पर मिलेंगे धांसू ऑफर, जानें सबकुछ
  3. Honor Watch 6 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 35 दिन चलेगी बैटरी, ऐसे हैं दमदार फीचर्स
  4. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 144Hz डिस्प्ले, Dolby Vision IQ सपोर्ट वाले TV, जानें कीमत
  5. WhatsApp पर स्कैम से खुद का कैसे करें बचाव, ये टूल आएंगे काम
  6. OnePlus N6 में हो सकता है MediaTek Dimensity 6 सीरीज का चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. रोबोट पुलिसवाले की गई नौकरी, डिपार्टमेंट ने 1 साल से पहले ही दिखा दिया बाहर का रास्ता
  8. 8000mAh बैटरी वाले फोन Pova 8 की सेल शुरू, 8GB रैम, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  9. Oppo की मिड-रेंज सेगमेंट में नई एंट्री! Reno 15A आया 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.