Zomato Features

Zomato Features - ख़बरें

  • Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
    Zomato ने ग्राहकों के लिए Limitless Delivery नाम की नई सर्विस लॉन्च की है। इसकी मदद से यूजर्स अब अपने शहर में 40 किलोमीटर तक दूर मौजूद रेस्टोरेंट से भी खाना ऑर्डर कर सकेंगे। कंपनी ने फिलहाल इस सुविधा को दिल्ली-NCR, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, पुणे और हैदराबाद में शुरू किया है। इस फीचर के जरिए ग्राहक अपने पसंदीदा रेस्टोरेंट से खाना मंगा सकेंगे, जो पहले दूरी की वजह से उनके डिलीवरी एड्रेस पर उपलब्ध नहीं होते थे। इसके लिए अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है।
  • Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
    Temple डिवाइस जल्द ही प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध होने वाला है, जिसका खुलासा Zomato के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने कर दिया है। X पर Temple को लेकर कई सवाल पूछे गए, जिनका जवाब देते हुए गोयल ने बताया कि यह डिवाइस कैसे काम करेगा, किस प्रकार डाटा प्रदान करेगा और किस आयु के यूजर्स इस डिवाइस का इस्तेमाल कर पाएंगे।
  • Apple की नई iPhone 17 सीरीज को 10 मिनट में कस्टमर्स तक पहुंचाएगी Blinkit!
    आईफोन 17 सीरीज के स्मार्टफोन्स की बिक्री 19 सितंबर से शुरू होगी। इन स्मार्टफोन्स को खरीदने की अन्य तरीकों की तुलना में यह इन्हें लेने का सबसे तेज जरिया होगा। ब्लिंकिट ने बताया है कि उसकी योजना आईफोन 17 सीरीज के स्मार्टफोन्स की कस्टमर्स को 10 मिनटों के अंदर डिलीवरी करने की है। भारत में iPhone 17 के 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 82,900 रुपये का है।
  • ट्रेन में Zomato से खाना कैसे करें ऑर्डर
    भारतीय रेलवे में ई-कैटरिंग का विकल्प भी उपलब्ध है। इससे लोगों को काफी राहत मिली है। इसके तहत आप कहीं भी यात्रा कर रहे हो, आप फोन पर ही अपनी पसंद के खाने का आर्डर कर के अपने खाने का लुत्फ उठा सकते हैं। इसमें IRCTC ने Zomato के साथ पार्टनरशिप भी की है। इसलिए ट्रेन में खाना आर्डर करना और भी आसान हो गया।
  • Zomato ने पेश किया नया फीचर, कैंसल ऑर्डर का फूड अब ग्राहकों को सस्ते में मिलेगा
    Zomato ने भारत में अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर शुरू किया है, जिसके जरिए कैंसल किए गए ऑर्डर से होने वाले फूड की बर्बादी को कम करना है। फूड रेस्क्यू नाम का यह फीचर यूजर्स को सीमित समय के लिए किफायती कीमतों पर आस-पास के रेस्टोरेंट से दूसरों के जरिए कैंसल किए गए ऑर्डर पाने की सुविधा प्रदान करता है। कैंसल किए गए ऑर्डर डिलीवरी पार्टनर के 3 किलोमीटर के अंदर आने वाले ग्राहकों को ऐप पर नजर आएंगे।
  • Zomato का नया फीचर, 2 दिन तक एडवांस में दे पाएंगे ऑर्डर, जब चाहिए, तभी मिलेगा
    जोमैटो (Zomato) ने एक नया फीचर पेश किया है। इसका नाम है- ऑर्डर शेड्यूलिंग। दावा है कि नए फीचर की मदद से लोग जब चाहें, तब अपने घर, दफ्तर पर ऑर्डर मंगा पाएंगे। इसका फायदा यूं होगा कि अगर कोई अपने घर या ऑफि‍स में किसी खास फंक्‍शन के लिए खाना मंगवाना चाहता है, तो वह एक टाइम चुन पाएगा और ठीक उसी टाइम में डिलिवरी मिलेगी। लोग 2 घंटे से 2 दिन पहले तक डिलीवरी शेड्यूल कर सकते हैं।
  • Zomato पर अब डिलीट कर सकेंगे ऑर्डर हिस्ट्री! CEO ने फीचर के पीछे बताई रोचक वजह
    अब आप Zomato पर अपनी ऑर्डर हिस्ट्री से ऑर्डर्स को डिलीट कर सकते हैं।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »