क्या आपका फोन हो गया है हैक? इन बातों पर दें ध्यान, ऐसे करें बचाव

स्मार्टफोन आज के समय में सिर्फ कॉल या मैसेज के लिए ही उपयोग नहीं होते हैं, बल्कि एक मिनी कंप्यूटर और कैमरा से लेकर बहुत काम में उपयोग हो रहे हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 31 अगस्त 2025 08:00 IST
ख़ास बातें
  • फोन आज के समय में सिर्फ कॉल या मैसेज के लिए ही उपयोग नहीं होते हैं।
  • स्मार्टफोन मिनी कंप्यूटर और कैमरा से लेकर बहुत काम में उपयोग हो रहे हैं।
  • साइबर क्रिमिनल की नजर हमेशा फोन पर रहती है।

स्मार्टफोन आज के समय में जरूरी गैजेट बन गया है।

Photo Credit: Pexels/Mikhail Nilov

स्मार्टफोन आज के समय में सिर्फ कॉल या मैसेज के लिए ही उपयोग नहीं होते हैं, बल्कि एक मिनी कंप्यूटर और कैमरा से लेकर बहुत काम में उपयोग हो रहे हैं। अब बैंक डिटेल से लेकर, सोशल मीडिया अकाउंट, ईमेल, निजी चैट, फोटो-वीडियो और बायोमैट्रिक डाटा भी फोन में रहता है। ऐसे में साइबर क्रिमिनल की नजर हमेशा आपके फोन पर ही रहती है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि कैसे फोन को हैक होने से बचाव करना चाहिए और ऐसा होने पर क्या करना चाहिए।

अगर आपको अपने फोन में अजीब व्यवहार लग रहा है जैसे कि ऐसे ऐप्स आ गए हैं जो कि आपने डाउनलोड नहीं किए थे, बैटरी तेजी से खत्म हो रही है या पॉप-अप आप रहे हैं तो संभावना है कि आपका फोन हैक हो गया है। जब फोन हैक होता है तो आपके डिवाइस से लेकर निजी डाटा पर किसी और का एक्सेस आ जाता है। साइबर क्रिमिनल आपके पैसे चुराने, आपकी निजी जानकारी चुराने या आपकी एक्टिविटी पर नजर रखने के लिए ऐसा करते हैं।

Advertisement

क्या करें

  • अगर आपको ऐसा कुछ भी नजर आता है तो सबसे पहले अपने फोन में इंटरनेट को बंद कर दें।
  • इसके अलावा आपको फोन से उन ऐप्स को डिलीट कर देना चाहिए, जिन्हें आपने इंस्टॉल नहीं किया है।
  • वहीं आपको सभी जरूरी अकाउंट्स के पासवर्ड बदल देना चाहिए।
  • आप अपने ईमेल, बैंकिंग ऐप्स और सोशल मीडिया अकाउंट में फिर से लॉगिन कर सकते हैं।
  • आप अपने नेटवर्क प्रोवाइडर से कॉल करके किसी भी संदिग्ध गतिविधि को चेक कर सकते हैं और कोई सर्विस शुरू हुई है तो आप उसे बंद करवा सकते हैं।
  • इसके अलावा कोई मोबाइल सिक्योरिटी ऐप या कोई एंटीवायरस इंस्टॉल कर सकते हैं जो कि रियल टाइम सिक्योरिटी प्रदान करता हो।

Advertisement

ध्यान देने वाली बात

  • आपको अपनी सुरक्षा के लिए हमेशा आधिकारिक गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोरसे ही ऐप्स डाउनलोड करना चाहिए।
  • कभी भी ईमेल या मैसेज में आने वाले किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचना चाहिए।
  • हमेशा फोन में लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट रखना चाहिए,जिससे सिक्योरिटी बेहतर रहती है।
  • फोन में दमदार सिक्योरिटी लॉक का उपयोग करना चाहिए। इसके अलावा टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन चालून रखना चाहिए।
  • पब्लिक वाई-फाई का उपयोग नहीं करना चाहिए और अगर जरूरत हो तो हमेशा VPN का उपयोग करें।
  • अगर आपका फोन कुछ अलग लग रहा है तो आपको उस पर तुरंत एक्शन लेना चाहिए।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.