Gmail में स्टोरज हो गई है फुल, जानें कैसे करें स्पेस खाली

Google का स्टोरेज पेज आपको यह दिखाता है कि ड्राइव, जीमेल और फोटो में कितना स्पेस भरा हुआ है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 31 अगस्त 2024 09:09 IST
ख़ास बातें
  • जीमेल सर्च बार में “has:attachment larger:5M” टाइप करना है।
  • आप अनरीड ई-मेल को डिलीट कर सकते हैं।
  • पुराने ईमेल डिलीट करने के लिए आप उसे सर्च करके डिलीट कर सकते हैं।

Google सभी अकाउंट के साथ कुल 15GB फ्री स्टोरेज प्रदान करता है जो कि सभी टूल्स में इस्तेमाल होता है।

Photo Credit: Gmail

अगर आप जीमेल, गूगल फोटो और गूगल ड्राइव इस्तेमाल करते हैं और स्टोरज पूरी तरह से भर गई है तो आपके पास दो विकल्प होते हैं-पहला या तो ज्यादा स्टोरेज खरीद ली जाए या फिर मौजूदा स्टोरेज को खाली किया जाए। Google सभी अकाउंट के साथ कुल 15GB फ्री स्टोरेज प्रदान करता है जो कि सभी टूल्स में इस्तेमाल होता है। जब स्टोरेज फुल हो जाती है तो गूगल चेतावनी भेजना शुरू करता है।

गूगल स्टोरेज को Google Drive, Gmail और Google Photos के बीच शेयर किया जाता है। जब स्टोरेज पूरी तरह से भर जाती है तो ये टूल काम करना बंद कर देते हैं। Gmail के जरिए आप ईमेल भेज सकते हैं और पा सकते हैं। Google का स्टोरेज पेज आपको यह दिखाता है कि ड्राइव, जीमेल और फोटो में कितना स्पेस भरा हुआ है। आज हम आपको बता रहे हैं कि Gmail में मौजूदा कंटेंट को डिलीट करके स्पेस कैसे खाली किया जा सकता है।


Advertisement
Gmail स्टोरेज को कैसे करें खाली:


अनरीड ई-मेल करें डिलीट
आप अनरीड ई-मेल को डिलीट कर सकते हैं। जीमेल इनबॉक्स में जाकर चेकबॉक्स के बराबर में मौजूद ड्रॉप-डाउन मेनू पर क्लिक करें और अनरीड का सिलेक्ट करें या सर्च बार में is:unread टाइप करने पर अनरीड मैसेज खुल जाएंगे। आप सभी अनरीड मैसेज को एक एक करके या फिर एक साथ 50 मैसेज डिलीट कर सकते हैं। फिर उसके बाद बराबर में मौजूद चेकबॉक्स पर क्लिक करके डिलीट बटन पर क्लिक कर सकते हैं।
 

Advertisement
पुराने ईमेल करें डिलीट
पुराने ईमेल डिलीट करने के लिए आप उसे सर्च करके डिलीट कर सकते हैं। इसके अलावा आप सर्च बार में जाकर “before: 2020“ टाइप करें और उस वर्ष को लिखें जहां तक आपको ईमेल चाहिएं। इसके बाद सभी ईमेल सर्च बार में नजर आएंगे, जिन्हें आप डिलीट कर सकते हैं। फिर उसके बाद बराबर में मौजूद चेकबॉक्स पर क्लिक करके डिलीट बटन पर क्लिक कर सकते हैं।
 

बड़े ईमेल करें डिलीट
Advertisement
अगर आप एक साथ ज्यादा स्टोरेज खाली करना चाहते हैं तो जीमेल सर्च बार में “has:attachment larger:5M” टाइप करना है, इसके बाद वह सभी ईमले नजर आएंगे, जिनमें 5MB से बड़े अटैचमेंट हैं। आप अपने हिसाब से 5MB से छोटा या बड़ा साइज चुन सकते हैं। फिर उसके बाद बराबर में मौजूद चेकबॉक्स पर क्लिक करके डिलीट बटन पर क्लिक कर सकते हैं।

एक साथ 50 मैसेज करें डिलीट
Advertisement
जीमेल स्पेस को खाली करने के लिए अपने इनबॉक्स में मौजूद सभी चीजों को एक बैच (एक साथ अधिकतम 50 मैसेज) में डिलीट करना। 
 

अलग-अलग टैब से कैसे करें डिलीट
Advertisement
आप इनबॉक्स के सबसे ऊपर मौजूद प्राइमरी टैब, प्रमोशन टैब और सोशल टैब पर जाकर पूरे बॉक्स को चेक करके डिलीट कर सकते हैं।
 


स्पैम ईमेल करें डिलीट
कभी-कभी जीमेल आपके डोमेन के बाहर से आने वाले सेंडर्स से आने वाले ईमेल को स्पैम के रूप में चिह्नित करता है। स्पैम सेक्शन में जाकर आप एक-एक करके या फिर एक साथ 50 ईमेल डिलीट कर सकते हैं।
 

ट्रैश ईमेल कैसे करें डिलीट
जब आप सभी जगहों से ईमेल डिलीट कर देते हैं तो उसके बाद डिलीट किए गए सभी मैसेज ट्रैश सेक्शन में चले जाते हैं। यहां पर आप एक साथ 50 ईमेल या फिर पूरा ट्रैश सेक्शन खाली कर सकते हैं।
 


 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  5. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  7. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  8. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  9. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.