• होम
  • टिप्स
  • फ़ीचर
  • ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन? ये है तरीका...

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन? ये है तरीका...

ऑनलाइन माध्यम से ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवदेन करने की प्रक्रिया बताने से पहले यह जान लेना जरूरी है कि आपके पास लर्नर लाइसेंस होना अनिवार्य है। यदि आपके पास लर्नर लाइसेंस नहीं है, तो आपको ड्राइविंग लाइसेंस ज़ारी नहीं किया जाएगा।

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन? ये है तरीका...
ख़ास बातें
  • ड्राइविंग टेस्ट के लिए आपको अपने नजदीकी RTO जाना होगा
  • ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आपके पास लर्नर लाइसेंस होना अनिवार्य है
  • केंद्र सरकार ने हाल ही में परिवाहन सारथी वेब पोर्टल लॉन्च किया है
विज्ञापन
क्या आप भी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की योजना बना रहे हैं? ड्राइविंग लाइसेंस भारत में ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरीकों के जरिए बनवाया जा सकता है। हालांकि, कोरोना वायरस महामारी के दौरान ऑनलाइन माध्यम ही सबसे लिए इस वक्त सहज और सुरक्षित जरिया समझा जा सकता है। ऑनलाइन माध्यम से लाइसेंस बनवाने में न तो आपको किसी कतार में खड़े रहने की जरूरत पड़ती है और न ही सरकारी ऑफिस के चक्कर लगाने की आवश्यकता पड़ती है। भारत में ड्राइविंग लाइसेंस राज्य सरकार द्वारा ज़ारी किए जाते हैं। कई सरकारों ने इसके लिए ऑनलाइन प्रक्रिया ज़ारी की हुई है। इसके अलावा, केंद्र सरकार ने हाल ही में परिवाहन सारथी वेब पोर्टल लॉन्च किया था, ताकि नागरिक आसानी से ऑनलाइन माध्यम के जरिए ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकें।

इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको स्टेप-बाय-स्टेप जानकारी देंगे कि कैसे ऑनलाइन माध्यम से अपने ड्राइविंग लाइसेंस का आवेदन करें।

ऑनलाइन माध्यम से ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवदेन करने की प्रक्रिया बताने से पहले यह जान लेना जरूरी है कि आपके पास लर्नर लाइसेंस होना अनिवार्य है। यदि आपके पास लर्नर लाइसेंस नहीं है, तो आपको ड्राइविंग लाइसेंस ज़ारी नहीं किया जाएगा।  

- सबसे पहले परिवाहन सारथी वेबसाइट पर जाएं और अपने राज्य का चुनाव करें।

- अब आपको Apply for Driving Licence लिंक पर क्लिक करना है।

- अब आपको ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने के लिए जिन चरणों से गुजरना होगा, उन निर्देशों को प्रदान किया जाएगा।
    
- प्रक्रिया ज़ारी रखने के लिए Continue पर क्लिक करें।

- अब OTP के लिए इसमें आपना मोबाइल इंटर करें।

- इसके बाद मोबाइल पर आए ओटीपी को इंटर करें और फिर AuthenticateWithSarathi पर टैप  करें।

- अब आपको Holding Learner's Licence विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद इसका नंबर और अपनी जन्म तिथि दर्ज करें। यदि आप योग्य हैं, तो आप Holding Foreign DL या फिर Holding Defence Licence विकल्प को भी क्लिक कर सकतें हैं।
    
- अब OK पर क्लिक करें।

- अब आपको आवेदन फॉर्म भरना होगा और इसके बाद वो तारीख चुने जब आप अपने नजदीकी रोड़ ट्रांसपोर्ट ऑफिस (RTO) के ऑफिस जा सकें।

इन सब चरणों को पूरा करने के बाद आपको तय तिथि पर अपने नजदीकी RTO जाना होगा। ध्यान रहे आप अपने साथ ऑरिज़न डॉक्यूमेट्स और फीस स्लिप भी जरूर ले जाएं। RTO आपको ट्राइविंग टेस्ट के लिए स्लॉट देगा, जो कि आपको पूरा करना होगा। इसके बाद आपको दो से तीन हफ्ते के अंदर अपना ड्राइविंग लाइसेंस ज़ारी कर दिया जाएगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »