Airtel नंबर पर डू नॉट डिस्टर्ब सेवा को एक्टिवेट करने का तरीका

Airtel यूजर अपने पोस्टपेड या फिर प्रीपेड नंबर पर डू नॉट डिस्टर्ब Do Not Disturb (DND) सेवा को कैसे एक्टिवेट कर सकते हैं। जानें

Airtel नंबर पर डू नॉट डिस्टर्ब सेवा को एक्टिवेट करने का तरीका

Airtel नंबर पर डू नॉट डिस्टर्ब सेवा को एक्टिवेट करने का तरीका

ख़ास बातें
  • Airtel नंबर पर DND सेवा को एक्टिवेट करने का ऑनलाइन तरीका जानें
  • SMS या कॉल के जरिए भी एक्टिवेट कर सकते हैं DND सेवा
  • 7 दिनों के भीतर एक्टिव हो जाएगी डू नोट डिस्टर्ब सेवा
विज्ञापन
आप भी कभी ना कभी अनचाहे कॉल से परेशान हुए होंगे। कई बार जरूरी काम करते वक्त फोन रिंग करना शुरू हो जाता है और फोन उठाने के बाद पता चलता है कि यह मार्केटिंग कॉल है। ऐसे में गुस्सा आना स्वाभाविक है। अगर आप Airtel यूजर हैं तो आज हम अपने लेख द्वारा आपको इस विषय में जानकारी मुहैया कराएंगे कि कैसे आप अपने एयरटेल (Airtel) पोस्टपेड या फिर प्रीपेड नंबर पर डू नॉट डिस्टर्ब Do Not Disturb (DND) सेवा को एक्टिवेट कर सकते हैं।

अगर आप चाहें तो फोन कॉल या फिर एसएमएस के जरिए भी अपने Airtel नंबर पर डू नॉट डिस्टर्ब सेवा को एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके अलावा Airtel की वेबसाइट पर जाकर भी डू नॉट डिस्टर्ब Do Not Disturb (DND) सेवा को एक्टिवेट किया जा सकता है। आइए बताते हैं कैसे।

यह भी पढ़ें-  अपने जियो नंबर पर अनचाहे कॉल से My Jio ऐप के ज़रिए पाएं छुटकारा
 

Airtel नंबर पर DND सेवा एक्टिवेट करने का ऑनलाइन तरीका

1) सबसे पहले एयरटेल वेबसाइट पर बने डू नॉट डिस्टर्ब पेज पर जाएं।
2) इसके बाद एयरटेल मोबाइल सर्विस में दिख रहे Click here बटन पर क्लिक करें।
3) इसके बाद अपना Airtel नंबर दर्ज करें।
4) वन टाइम पासवर्ड पर क्लिक करें।
5) फोन पर प्राप्त हुए OTP को दर्ज करें।
6) इसके बाद Stop All पर क्लिक कीजिए।
7) अंत में आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
mmpegpug

Airtel नंबर पर ऐसे एक्टिवेट करें DND सेवा

Airtel नंबर पर SMS या कॉल के जरिए ऐसे एक्टिवेट करें DND सेवा

ऊपर बताए गए ऑनलाइन तरीके की मदद से डू नॉट डिस्टर्ब सेवा को एक्टिवेट किया जा सकता है। लेकिन अगर आप फोन कॉल या फिर एसएमएस के जरिए अपने एयरटेल नंबर पर इस सेवा को एक्टिवेट करना चाहते हैं तो नीचे बताए गए स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें और उन्हें फॉलो करें।

1) 1909 पर कॉल करें और फिर बताए गए निर्देशों का पालन करें। ऐसा करना से आपके नंबर पर सेवा एक्टिवेट हो जाएगी।
2) START 0 लिखकर 1909 पर भेज दें। ऐसा करने से आप Airtel नंबर पर फुल डू नॉट डिस्टर्ब सेवा एक्टिवेट कर दी जाएगी।

ऊपर बताए गई प्रक्रिया को पूरा करने के बाद तकरीबन 7 दिनों के भीतर आपके नंबर पर डू नोट डिस्टर्ब सर्विस एक्टिवेट हो जाएगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Airtel, DND
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकता है नया OLED डिस्प्ले
  2. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  3. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  4. 3000 साल से खोए मिस्र के प्राचीन शहर का मिला सबूत! बलुआ पत्थर के शिलालेख ने खोले कई राज़
  5. आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज
  6. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  7. पानी जैसा रोबोट, जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ जाता है! ऐसा कमाल देख चौंक जाएंगे आप
  8. Amazon और Flipkart ने बदला नियम: ऑर्डर कैंसल होने पर लगेगा जुर्माना, जानें कितना होगा असर?
  9. Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »