5 किलोमीटर रेंज के साथ Xiaomi Walkie Talkie 2S हुआ लॉन्च, 120 घंटे तक मिलेगा स्टैंडबाय टाइम

Xiaomi Walkie Talkie 2S में 1.7 इंच की कलर डिस्प्ले दी गई है जो कि जरूरी जानकारी दिखाती है। इसमें बेहतर ग्रिप और फील के लिए स्लिम और टेक्सचर्ड बॉडी मिलती है।

5 किलोमीटर रेंज के साथ Xiaomi Walkie Talkie 2S हुआ लॉन्च, 120 घंटे तक मिलेगा स्टैंडबाय टाइम

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi Walkie Talkie 2S में 1.7 इंच की कलर डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi ने चीन में एक नया वॉकी-टॉकी Xiaomi Walkie Talkie 2S लॉन्च किया है।
  • Xiaomi Walkie Talkie 2S की कीमत CNY 299 यानी कि 3,644 रुपये है।
  • Xiaomi Walkie Talkie 2S में 1.7 इंच की कलर डिस्प्ले दी गई है।
विज्ञापन
Xiaomi ने चीन में एक नया वॉकी-टॉकी Xiaomi Walkie Talkie 2S लॉन्च किया है। Xiaomi का यह प्रोडक्ट कई दिलचस्प फीचर्स के साथ आता है, जिसमें यूजर्स को 120 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम मिलता है। शाओमी चीनी बाजार में इससे पहले वाशिंग मशीन, एयर फ्रायर, किचन चिमनी समेत काफी कुछ लॉन्च कर चुकी है। यहां हम आपको Xiaomi Walkie Talkie 2S के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में बता रहे हैं।
 

Xiaomi Walkie Talkie 2S की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Xiaomi Walkie Talkie 2S की कीमत CNY 299 यानी कि 3,644 रुपये है। ग्राहक Xiaomi की ऑफिशियल वेबसाइट का इस्तेमाल करके आसानी से इसे ऑर्डर कर सकते हैं।
 

Xiaomi Walkie Talkie 2S के फीचर्स


फीचर्स की बात करें तो Xiaomi Walkie Talkie 2S में 1.7 इंच की कलर डिस्प्ले दी गई है जो कि जरूरी जानकारी दिखाती है। इसमें बेहतर ग्रिप और फील के लिए स्लिम और टेक्सचर्ड बॉडी मिलती है। इस डिवाइस में 4W ट्रांसमिशन पावर है। डिस्प्ले क्रिस्प और विविड आउटपुट प्रदान करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट का सपोर्ट मिलता है, जिसके जरिए गैजेट की बैटरी को रिचार्ज किया जा सकता है। सेफ्टी के लिए Xiaomi ने IP54 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस रेटिंग भी मिलती है। यह डिवाइस एफएम रेडियो को भी सपोर्ट करता है।

यह गैजेट लाउड ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए 36mm बड़ी स्पीकर यूनिट से लैस है। डाइमेंशन की बात करें तो बॉडी की मोटाई 15mm और पूरी मशीन का वजन सिर्फ 130 ग्राम है। यह 3.5 मिमी हेडफोन जैक के साथ आता है जिसके उपयोग से कोई भी अपने ईयरफोन को वॉकी-टॉकी से जोड़ सकता है। Xiaomi Walkie Talkie 2S लोकप्रिय 20 लंबी लॉन्ग डिस्टेंस चैनल्स के अलावा 80 कस्टम चैनल प्रदान करता है। प्रत्येक कस्टम चैनल की फ्रीक्वेंसी को अलग से कस्टमाइज कर सकते हैं। Mi वॉकी-टॉकी 2S में 4W ट्रांसमिशन पावर है जो कि 5 किलोमीटर दूर तक महानगरीय क्षेत्रों में कॉल की क्षमता देता है। यह डिवाइस Xiaomi walkie-talkie ऐप को सपोर्ट करता है, जिससे यूजर्स इसे कस्टमाइज कर सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »