Xiaomi TV Speaker 2.1, 2.0 हुए लॉन्च, 120W का दमदार साउंड और गजब फीचर्स, जानें

Xiaomi Youpin ने दो नए टीवी स्पीकर Xiaomi TV Speaker 2.1 और Xiaomi TV Speaker 2.0 लॉन्च किए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 नवंबर 2024 13:32 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi TV Speaker 2.1 स्पीकर सिस्टम 120W की पावर प्रदान करता है।
  • Xiaomi TV Speaker 2.0 दमदार 84W की पावर प्रदान करता है।
  • Xiaomi TV Speaker 2.1 एनएफसी फास्ट पेयरिंग का सपोर्ट करते हैं।

Xiaomi TV Speaker 2.1 में 120W पावर मिलती है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi Youpin ने दो नए टीवी स्पीकर Xiaomi TV Speaker 2.1 और Xiaomi TV Speaker 2.0 लॉन्च किए हैं। ये दोनों अब चीन में खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। ये मॉडल एनएफसी फास्ट पेयरिंग और बिल्ट-इन डिस्प्ले जैसे फीचर्स के साथ 120W पावरफुल साउंड प्रदान करते हैं। यहां हम आपको Xiaomi TV Speaker 2.1 और Xiaomi TV Speaker 2.0 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में बता रहे हैं।


Xiaomi TV Speaker 2.1, TV Speaker 2.0 Price


Xiaomi TV Speaker 2.1 की कीमत 15% सरकारी सब्सिडी के साथ 599 युआन (लगभग $85 USD) है। वहीं Xiaomi TV Speaker 2.0 की कीमत 15% सब्सिडी के साथ 399 युआन ($57 USD) है। ये मॉडल वर्तमान में सिर्फ चीन में उपलब्ध हैं। फिलहाल उनकी ग्लोबल उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं है। 


Advertisement
Xiaomi TV Speaker 2.1, TV Speaker 2.0 Specifications


Xiaomi TV Speaker 2.1 स्पीकर सिस्टम 120W की अधिकतम पावर प्रदान करता है। इसमें 2 मिड-हाई-रेंज ड्राइवर, 2 ट्वीटर और एक अलग सबवूफर है, जो एक दमदार ऑडियो अनुभव प्रदान करता है। वहीं Xiaomi TV Speaker 2.0 दमदार 84W की पावर प्रदान करता है, जिसमें 2 बिल्ट-इन सबवूफर्स और 2 ट्वीटर दिए गए हैं जो कि बैलेंस्ड साउंड प्रोफाइल प्रदान करता है।

दोनों स्पीकर एनएफसी फास्ट पेयरिंग का सपोर्ट करते हैं, जिससे डिवाइस को एक टैप से आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। इन स्पीकर में इनबिल्ट डिस्प्ले दी गई है जो कि जानकारी और सेटिंग्स दिखाती है। मल्टिपल कनेक्शन ऑप्शन में एचडीएमआई (एआरसी), ऑप्टिकल, कोएक्सियल और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी है। 6 साउंड मोड में फिल्मों, गेम, म्यूजिक और बहुत कुछ के लिए ऑडियो ऑप्टिमाइज कर सकते हैं। स्पीकर स्लीक डिजाइन के साथ आता है, जिसमें मॉडर्न एस्थेटिक्स घर को बेहतर बनाते हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Youpin

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.