Xiaomi ने 70 इंच साइज में लॉन्च किया 4K डिस्प्ले टीवी Mi ES70, जानें कीमत

प्रोसेसिंग की बात करें तो Xiaomi TV ES70 में MediaTek MT9638 A55 चिप लगी है।

Xiaomi ने 70 इंच साइज में लॉन्च किया 4K डिस्प्ले टीवी Mi ES70, जानें कीमत

Xiaomi TV ES70 में 70 इंच साइज का बड़ा डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi TV ES70 टीवी को कंपनी ने चीन में लॉन्च किया है
  • यह मल्टीपार्टीशन बैकलाइटिंग फीचर के साथ आता है
  • Xiaomi TV ES70 में MediaTek MT9638 A55 चिप लगी है
विज्ञापन
Xiaomi की ओर से Mi TV ES70 को लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इस टीवी को चीन में पेश किया है। टीवी में 70 इंच का 4K डिस्प्ले है। यह मल्टीपार्टीशन बैकलाइटिंग फीचर के साथ आता है। डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 3840 x 2160p का है। यह 94% DCI-P3 कलर गेमट को सपोर्ट करता है। टीवी में 1.07 बिलियन कलर्स का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा यह कई तरह के कनेक्टिविटी पोर्ट्स और जरूरी फीचर्स के साथ आता है। टीवी की कीमत और फीचर्स की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Xiaomi TV ES70 की कीमत

Xiaomi का Xiaomi TV ES70 टीवी को कंपनी ने चीन में लॉन्च किया है। इसकी कीमत 4,499 युआन (लगभग 51 हजार रुपये) है। चीन के अलावा दूसरे मार्केट्स में टीवी उपलब्ध होगा या नहीं अभी यह नहीं कहा गया है। 
 

Xiaomi TV ES70 के फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस

जैसा कि पहले बताया गया है, शाओमी के टीवी में 70 इंच का 4K डिस्प्ले है। यह मल्टीपार्टीशन बैकलाइटिंग फीचर के साथ आता है। डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 3840 x 2160p का है। यह 94% DCI-P3 कलर गेमट को सपोर्ट करता है। टीवी में 1.07 बिलियन कलर्स का सपोर्ट दिया गया है। इसमें तीन एचडीएमआई पोर्ट, 2 यूएसबी पोर्ट और एक एवी इनपुट दिया गया है। टीवी में 700 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। कंपनी का कहना है कि लो-रिजॉल्यूशन वाली मूवी को भी यह खास परिस्थितियों में 4K में दिखा सकता है। 

प्रोसेसिंग की बात करें तो Xiaomi TV ES70 में MediaTek MT9638 A55 चिप लगी है। यह एक क्वाडकोर प्रोसेसर है। टीवी में 2GB रैम और 32GB स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी के दूसरे ऑप्शंस की बात करें तो यह डुअल बैंड वाईफाई को सोपर्ट करता है। टीवी में 12.5W हाई पावर ऑडियो सिस्टम दिया गया है। इसमें फार फील्ड वॉयस कंट्रोल फीचर भी मिलता है। टीवी को शाओमी स्मार्ट ईकोसिस्टम से भी कनेक्ट किया जा सकता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »