86 इंच की बड़ी डिस्प्ले, 16GB स्टोरेज के साथ Xiaomi TV EA Pro स्मार्ट टीवी लॉन्च, देखने पर सिनेमा से कम नहीं

Xiaomi ने Xiaomi TV EA Pro 86-inch स्मार्ट टीवी को चीन में लॉन्च कर दिया है। नए Xiaomi TV EA Pro 86 इंच हाई एंड मॉडल मैटल बॉडी और फुल स्क्रीन डिजाइन के साथ आता है।

86 इंच की बड़ी डिस्प्ले, 16GB स्टोरेज के साथ Xiaomi TV EA Pro स्मार्ट टीवी लॉन्च, देखने पर सिनेमा से कम नहीं
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने Xiaomi TV EA Pro 86-inch स्मार्ट टीवी चीन में लॉन्च कर दिया है।
  • Xiaomi TV EA Pro 86 में 86 इंच की एडजेस्टेबल डिस्प्ले दी गई है।
  • Xiaomi TV EA Pro 86 में 2GB RAM और 16GB स्टोरेज दी गई है।
विज्ञापन
Xiaomi ने Xiaomi TV EA Pro 86 inch स्मार्ट टीवी को चीन में लॉन्च कर दिया है। नया Xiaomi TV EA Pro 86 इंच हाई एंड मॉडल मैटल बॉडी और फुल स्क्रीन डिजाइन के साथ आता है। इसमें 97.3% स्क्रीन रेशियो और शानदार एक्सपीरियंस के लिए 4K रेजॉल्यूशन दिया गया है। आइए शाओमी के इस नए स्मार्ट टीवी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के साथ कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Xiaomi TV EA Pro 86 inch के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Xiaomi TV EA Pro 86 में 86 इंच की एडजेस्टेबल डिस्प्ले दी गई है। इसका मतलब यह है कि टीवी क्लियर और शार्प इमेज प्रदान कर सकता है। इसकी एडवांस इमेज क्वालिटी एडजेस्टमेंट टेक्नोलॉजी को इन-हाउस तैयार किया गया था। यह सिस्टम से लेकर हार्डवेयर कॉन्फिगरेशन तक इमेज परफॉर्मेंस को डीप कस्टमाइज करती है। इस डिस्प्ले से यूजर्स को क्लियरिटी, कलर और बिलकुल नेचुरल नजर वाली इमेज का अनुभव मिलता है।

नया Xiaomi Mi TV रियल टाइम कस्टमाइज फोटो के लिए MEMC मोशन कंपनसेशन का भी सपोर्ट करता है। यह इमेज के बेहतर इमर्सिव व्यू के लिए एक हाई फ्रेम रेट में अपग्रेड करने वाले इंटेलीजेंट एल्गोरिदम का इस्तेमाल करता है। इस टीवी में MT9638 चिप है जो क्लियर इमेज लेयर्स, ब्राइटनेस और क्लियरिटी के साथ 4K HDR डिकोडिंग को सपोर्ट करता है। स्टोरेज के लिए इसमें 2GB RAM और 16GB स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इस टीवी में ड्यूल बैंड वाई-फाई और ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी का सपोर्ट मिलता है।


स्मार्ट टीवी की कीमत और उपलब्धता


Xiaomi Mi TV EA Pro 86 इंच की कीमत 6,999 युआन यानी कि 82,703 रुपये है। इसके लिए 100 युआन यानी कि 1,181 रुपये डिपॉजिट की जरूरत होती है, जिससे बाद में 5,999 युआन यानी कि 70,895 रुपये की कीमत वाले डिस्काउंट प्राइस में मिलेगा। Mi TV EA Pro सीरीज में 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच मॉडल शामिल हैं। Mi TV EA Pro 86 की ग्लोबल स्तर पर उपलब्धता और कीमत की जानकारी बाद में पता चलेगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  2. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  4. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  5. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  6. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  7. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  9. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  10. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »