शाओमी का एंड्रॉयड टीवी गूगल डेवलपर कॉन्फ्रेंस में हो सकता है लॉन्च

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 18 मई 2016 15:31 IST
गूगल के वार्षिक डेवलपर कॉन्फ्रेंस शुरू होने में चंद घंटों का ही वक्त बाकी है। इस दौरान दुनिया की सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनी बहुत कुछ नया पेश करेगी। अब पता चला है कि इस कॉन्फ्रेंस में चीन की टेक कंपनी शाओमी भी हिस्सा लेने वाली है।

शाओमी के ग्लोबल ऑपरेशन्स के वाइस प्रेसिडेंट ह्यूगो बारा ने ट्वीट करके बताया कि चीन की यह कंपनी गूगल के आई/ओ इवेंट का हिस्सा रहेगी। बारा ने ट्वीट किया, ''यह बताते हुए बहुत उत्साहित हैं कि शाओमी भी गूगल आई/ओ का हिस्सा है। आईओ16 में हम आपको शाओमी के 2016 की योजना से रूबरू करवाएंगे।"
Advertisement

पहले टीज़र के साथ एक तस्वीर भी साझा की गई जिसमें रिमोट के आकार का  "i" नज़र आ रहा है जो वॉल्यूम अप और डाउन कंट्रोल के साथ है। कयास लगाए जा रहे हैं कि चीन की यह कंपनी कॉन्फ्रेंस में गूगल के साथ पार्टनरशिप में बनाया गया पहला एंड्रॉयड टीवी कंसोल पेश कर सकती है।

बारा ने अगले ट्वीट में एक तरह से एंट्रॉयड टीवी बॉक्स को ही पेश किए जाने की पुष्टि कर दी। इस ट्वीट में डिवाइस के गेमिंग पक्ष के बारे में बताया गया है।
Advertisement

आई/ओ 2016 के किक ऑफ कीनोट एड्रेस से हम कुछ ही घंटे दूर हैं। इस इवेंट में गूगल द्वारा एंड्रॉयड एन के आखिरी वर्ज़न को लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा एन का नामांकरण भी होगा। गूगल नया वीआर हेडसेट भी पेश कर सकती है जो कंपनी की ओर से स्टैंडअलोन हैंडसेट होगा। गूगल कार्डबोर्ड के नए वर्ज़न को भी पेश किए जाने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android TV, Google, Google IO, Google IO 2016, Mobiles, Xiaomi
Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  2. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  5. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  6. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  7. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  9. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.