दांतों की सफाई होगी झटपट, आ गया Xiaomi MIJIA T200 इलेक्ट्रिक ब्रश, मसूड़ों की दिक्कत का मिलेगा समाधान

इलेक्ट्रिक टूथब्रश T200 एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के जरिए चार्ज होता है जो गारंटी देता है कि आप इसे कहीं भी चार्ज कर सकते हैं। बेशक बॉक्स में चार्जिंग केबल न मिलती हो। एक फुल चार्ज 25 दिनों तक इस्तेमाल करने की पेशकश करता है।

दांतों की सफाई होगी झटपट, आ गया Xiaomi MIJIA T200 इलेक्ट्रिक ब्रश, मसूड़ों की दिक्कत का मिलेगा समाधान

Photo Credit: Xiaomi

ख़ास बातें
  • Xiaomi MIJIA T200 सामान्य इलेक्ट्रिक टूथब्रश से भी छोटा है।
  • Xiaomi MIJIA T200 में दो ऑपरेटिंग मोड मिलते हैं।
  • टूथब्रश प्रति मिनट 31 हजार बार की हायर वाइब्रेशन फ्रीक्वेंसी भी देता है।
विज्ञापन
टेक्नोलॉजी कंपनी Xiaomi ने अब MIJIA T200 सोनिक इलेक्ट्रिक टूथब्रश लॉन्च किया है जो फुल पावर के साथ गम प्रोटेक्शन और दांतों की ठीक से सफाई प्रदान करने का दावा करता है। Xiaomi के सोनिक इलेक्ट्रिक टूथब्रश की रेंज अक्सर दांतों की बेहतर केयर का दावा करती है। इस Xiaomi MIJIA T200 सोनिक इलेक्ट्रिक टूथब्रश की कीमत 79 युआन यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 920 रुपये है।

MIJIA T200 सोनिक इलेक्ट्रिक टूथब्रश एक छोटे गोल ब्रश हेड से लैस है जो कि छोटे मुंह वाले लोगों के लिए फिट है जो पीछे के दांतों को साफ करने के लिए मुंह में गहराई तक जाता है। यह 0.15mm ड्यूपॉन्ट सॉफ्ट वूल एंटीबैक्टीरिय सिल्क का इस्तेमाल करता है जो FDA फूड कॉन्टैक्ट ग्रेड स्टैंडर्ड का है। मल्टी-राउंडिड टिप नेशनल स्टैंडर्ड से ज्यादा है और ब्रश सिर को होरिजेंटली धीरे-धीरे दोलन होता है। यह ठीक से साफ कर सकता है और धीरे से मसूड़ों की केयर कर सकता है।

Xiaomi MIJIA T200 सामान्य इलेक्ट्रिक टूथब्रश से भी छोटा है, जिसका निचला डायमीटर सिर्फ 23mm है। यह स्लेंडर, कंफर्टेबल और पकड़ने में हल्का है जो कि पहली बार इलेक्ट्रिक टूथब्रश इस्तेमाल करने वालों के लिए बेस्ट है। साइज का फायदा यह भी है कि इसे ट्रैवल पर आसानी से लेकर जाया जा सकता है, क्योंकि यह ज्यादा जगह नहीं घेरेगा।

Xiaomi MIJIA T200 में दो ऑपरेटिंग मोड मिलते हैं, जिसमें एक स्टैंडर्ड मोड और दूसरा जेंटल मोड दिया गया है। दो मोड अलग-अलग दांतों की सफाई की जरूरतों वाले व्यक्तियों के हिसाब से तैयार किए गए हैं। जेंटल मोड दांतों की संवेदनशीलता या सूजन वाले मसूड़े के लिए बेहतर रहेगा, वहीं स्टैंडर्ड मोड रेगुलर यूजर्स की जरूरतों को पूरा करता है।

यह नया टूथब्रश प्रति मिनट 31 हजार बार की हायर वाइब्रेशन फ्रीक्वेंसी भी प्रदान करता है जिससे यह कंफर्म होता है कि यह दांतों की पूरी सतह को साफ करने में काम आता है। यह एक मैग्नेटिक लेविएशन मोटर पैक से लैस है जो कि सॉनिक पावर प्रदान करता है।

इलेक्ट्रिक टूथब्रश T200 एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के जरिए चार्ज होता है जो गारंटी देता है कि आप इसे कहीं भी चार्ज कर सकते हैं। बेशक बॉक्स में चार्जिंग केबल न मिलती हो। एक फुल चार्ज 25 दिनों तक इस्तेमाल करने की पेशकश करता है। सेफ्टी की बात करें तो यह पानी से सुरक्षित रहात है और 1 मीटर गहराई में 30 मिनट तक रह सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi MIJIA T200, Xiaomi, Electric Toothbrush
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »