गर्मियों से राहत देने के लिए Xiaomi MIJIA DC Variable Frequency Floor Standing Fan लॉन्च, 16 मीटर तक फेंकता है हवा

Xiaomi ने MIJIA स्मार्ट DC वेरिएबल फ्रीक्वेंसी फ्लोर-स्टैंडिंग फैन लॉन्च किया है। फैन की खासियतों की बात करें तो यह 2 मिनट के अंदर पूरे घर में हवा फैला सकता है जो कि लार्ज एयर वॉल्यूम 29m3 / मिनट की बदौलत है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 13 अप्रैल 2022 14:00 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi MIJIA स्मार्ट DC वेरिएबल फ्रीक्वेंसी फ्लोर-स्टैंडिंग फैन लॉन्च हुआ
  • फैन में बिल्ट-इन हाई-प्रिसिजन टेम्परेचर और ह्यूमिडिटी सेंसर है।
  • MIJIA Smart DC Variable Frequency फैन की कीमत 429 युआन है।

Xiaomi ने MIJIA स्मार्ट DC वेरिएबल फ्रीक्वेंसी फ्लोर-स्टैंडिंग फैन लॉन्च किया है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने MIJIA स्मार्ट DC वेरिएबल फ्रीक्वेंसी फ्लोर-स्टैंडिंग फैन लॉन्च किया है। फैन की खासियतों की बात करें तो यह 2 मिनट के अंदर पूरे घर में हवा फैला सकता है जो कि लार्ज एयर वॉल्यूम 29m3 / मिनट की बदौलत है। इसमें रोटेशन का अल्ट्रा-वाइड एंगल के साथ ऑटोमैटिक रोटेटिंग हेड भी मिलता है। इसमें टेंपरेचर और ह्यूमिटिडी सेंसर विंड कंट्रोल और 16 मीटर लॉन्ग डिस्टेंस तक हवा पहुंचाने की खासियत है। आइए इस फैन के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Xiaomi फैन के फीचर्स 


Gizmochina के मुताबिक, MIJIA स्मार्ट डीसी वेरिएबल फ्रीक्वेंसी फ्लोर-स्टैंडिंग फैन हाई स्पीड पर 6.5m / s हवा को एकत्रित करके प्रदान करता है। इस दौरान हवा 16 मीटर की दूरी तक पहुंचाई जाती है, जिससे पूरे घर में हवा का आनंद मिल पाए। इसके अलावा फैन में एक बिल्ट इन हॉल सेंसर है जो हॉरिजोंटल 150°, वर्टिकल  90° ड्यूल-एक्सिस ऑटोमैटिक रोटेशन और मल्टी एंगल वाइड स्वीप का सपोर्ट करता है जो कि बड़े एरिया को कवर करता है। जब फैन बंद हो जाता है तो हैड रेस्टिंग पॉजिशन में वापस आ जाता है।
 

Xiaomi फैन के स्पेसिफिकेशन


वहीं फैन में बिल्ट-इन हाई-प्रिसिजन टेम्परेचर और ह्यूमिडिटी सेंसर होता है। स्मार्ट मोड और स्लीप मोड में यह ऑटोमैटिकली कई इनडोर एनवायरमेंटल कंडीशन के अनुसार गियर और हवा की स्पीड से संतुलन बना सकता है।  MIJIA ऐप के जरिए आप 100 डिग्री विंड ब्लॉक को फाइन-ट्यून भी कर सकते हैं।
Advertisement
 

Xiaomi फैन की कीमत


कीमत की बात की जाए तो MIJIA Smart DC Variable Frequency फैन की कीमत 429 युआन यानी कि 5,134 रुपये में क्राउडफंडिंग प्राइस टैग के साथ उपलब्ध है। वहीं 13 अप्रैल से Xiaomi Mall पर 499 युआन यानी कि 5,971 रुपये में उपलब्ध होगा।

Xiaomi स्मार्ट घरेलू डिवाइस के तौर पर अन्य होम एप्लायसेंज भी ला सकता है, जिसमें डीह्यूमिडफायर (Dehumidifier), एयर कंडीशनर, ह्यूमिडफायर (Humidifier) और हीटिंग समेत काफी कुछ शामिल हैं। 
Advertisement


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.