शाओमी ने लॉन्च किया मी वाई-फाई स्पीकर

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 नवंबर 2016 10:26 IST
चीनी टेक्नोलॉजी कंपनी शाओमी ने मंगलवार को एक नया स्पीकर मी वाई-फाई स्पीकर लॉन्च कर दिया। इस स्पीकर को मी इंटरनेट स्पीकर भी कहा जा रहा है। जैसा कि नाम से ज़ाहिर होता है इस स्पीकर से इंटरनेट के जरिए गाने व म्यूज़िक प्ले किया जा सकता है। शाओमी ऑडियो डिवाइस इंडस्ट्री में पहले भी प्रोडक्ट लॉन्च कर चुकी है और मी वाई-फाई स्पीकर उन लोगों को ख़ासा पसंद आएगा जो इंटरनेट के जरिए म्यूज़िक सुनना पसंद करते हैं। कंपनी की साइट पर इस स्पीकर को 399 चीनी युआन (करीब 4,000 रुपये) में लिस्ट किया गया है और चीन में शुक्रवार सुबह 10 बजे से इसकी बिक्री शुरू होगी।

शाओमी मी वाई-फाई स्पीकर (मी इंटरनेट स्पीकर) में एक 4-स्पीकर लेआउट है जिसमें 2.5 इंच सब-वूफर, दो '20-कोर' ट्वीटर्स और एक बास-डक्ट टेक्नोलॉजी दी गई है। स्पीकर थोड़ा बड़ा है और इसका डाइमेंशन 90x95x282 मिलमीटर जबकि वज़न 1.622 किलोग्राम है। इस स्पीकर में एमलॉग 8726एम3 कॉर्ट्क्स ए9 प्रोसेसर है। और इसे वाई-फाई 802.111 एसी व ब्लूटूथ 4.1 के जरिए इंटरनेट से कनेक्ट किया जा सकता है।  
Advertisement
 

लेकिन अगर आपके पास इंटरनेट ना हो और आप स्पीकर से म्यूज़िक सुनना चाहते हैं। इसके लिए शाओमी ने मी वाई-फाई स्पीकर में 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी है जिससे म्यूज़िक ऑफलाइन स्टोर किया जा सकता है। इस स्पीकर में एक यूएसबी 2.0 पोर्ट और एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक है। यग डीएलएनए सपोर्ट करता है। शाओमी का कहना है कि मी वाई-फाई स्पीकर 2 करोड़ से ज्यादा म्यूज़िक ट्रैक के डेटाबेस में से गाने सर्च कर सकता है। शाओमी ने इसके लिए चीन की बड़ी स्ट्रीमिंग सर्विस के साथ साझेदारी की है।

शाओमी मी वाई-फाई स्पीकर को वॉयस के अलावा स्पीकर में दिए गए बटन व मी होम ऐप से भी कंट्रोल किया जा सकता है। इंटरनेट स्पीकर में एक अलार्म फंक्शन भी है। यह हाई-फाई 24बिट/192किलोहर्ट्ज़ ऑडियो सपोर्ट करता है।
Advertisement

अब जबकि अधिकतर ब्लूटूथ स्पीकर कॉर्डलेस होते हैं और उनमें बैटरी दी जा रही है। शाओमी के इंटरनेट स्पीकर में बैटरी नहीं है और इसे पावर कॉर्ड में लगाने की जरूरत पड़ती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Earbuds Clip हुए लॉन्च, 40 घंटे चलते हैं, AI ट्रांसलेटर जैसे फीचर्स भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने शुरू की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी
  2. Nvidia में Jensen Huang की वापसी के लिए ट्रंप ने डाला था प्रेशर!
  3. 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ स्लिम फोन Huawei Mate 90 Air हुआ लॉन्च, जानें डिटेल
  4. Huawei लाई सबसे पतली स्मार्टवॉच, AMOLED स्क्रीन, 5 दिन की बैटरी, जानें कीमत
  5. Motorola Edge 70 Neo लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  6. Motorola Edge 70 Neo मिडरेंज फोन का आज भारत में लॉन्च, बड़ी स्क्रीन, 7000mAh बैटरी समेत क्या होगा खास, जानें
  7. Honor Earbuds Clip हुए लॉन्च, 40 घंटे चलते हैं, AI ट्रांसलेटर जैसे फीचर्स भी
  8. WhatsApp Web इस्तेमाल करने वाले जरा सावधान! सरकार ने जारी किया अलर्ट, लीक हो सकती है प्राइवेट चैट
  9. Nothing Phone 4 (b) मिल रहा ₹3800 से ज्यादा सस्ता! Flipkart पर धमाका डील
  10. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.