Xiaomi का 50 इंच वाला Mi TV 4C स्मार्ट टीवी लॉन्च

Xiaomi के स्मार्ट टीवी एक के बाद एक कर दस्तक दे रहे हैं। अब कंपनी ने Mi TV 4C की रेंज को आगे बढ़ाते हुए 50 इंच वाला Mi TV 4C वेरिएंट चीनी बाज़ार में उतारा है।

Xiaomi का 50 इंच वाला Mi TV 4C स्मार्ट टीवी लॉन्च

शाओमी मी टीवी 4सी

ख़ास बातें
  • Xiaomi के स्मार्ट टीवी की एक के बाद एक हो रही दस्तक
  • कंपनी ने Mi TV 4C की रेंज को आगे बढ़ाया
  • नया मॉडल पहले से मौज़ूद 43 इंच और 55 इंच के बीच उतारा गया
विज्ञापन
Xiaomi के स्मार्ट टीवी एक के बाद एक कर दस्तक दे रहे हैं। अब कंपनी ने  Mi TV 4C की रेंज को आगे बढ़ाते हुए 50 इंच वाला Mi TV 4C वेरिएंट चीनी बाज़ार में उतारा है। यह स्मार्ट टीवी मंगलवार से बिक्रई के लिए जारी कर दिया जाएगा। इसकी कीमत 2,199 चीनी युआन (22,700 रुपये) है।  यह नया मॉडल पहले से मौज़ूद 43 इंच और 55 इंच के बीच ठहरता है। ये दोनों स्मार्ट टीवी पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च हुए थे। इनमें 1 जीबी और 2 जीबी रैम विकल्प और 8 जीबी का इंटरनल स्टोरेज दिया गया था। नए Mi TV 4C की कीमत और उपलब्धता अन्य बाज़ारों में क्या होगी, इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Mi TV 4C 50-inch की बात करें तो इसमें 4के डिस्प्ले पैनल है, जिसमें 3840x2160 पिक्सल रिजॉल्यूशन है। साथ ही 178 डिग्री का व्यूइंग एंगल इसमें शामिल है। 9.5 एमएस का डायनैमिक रिस्पॉन्स रेट इसमें मिलेगा। टीवी में क्वाड कोर एमलॉजिक कॉर्टेक्सए53 प्रोसेसर काम करता है, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.5 गीगाहर्ट्ज़ है। जुगलबंदी के लिए इसमें दिए गए हैं माली-450 जीपीयू और 2 जीबी रैम। साथ ही स्मार्ट टीवी लेकर आया है 8 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज। 43 इंच और 55 इंच वाले मॉडल की तरह इसमें भी एंड्रॉयड आधारित पैचवॉल इंटरफेस दिया गया है, जो एआई के साथ जुगलबंदी करता है। स्पीच रिकग्निशन और यूनीफाइड सर्च में भी इससे मदद मिलती है।

कनेक्टिविटी के लिहाज़ से स्मार्ट टीवी में डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, 3 एचडीएमआई पोर्ट व 2 यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं। साथ ही एवी आउटपुट और एक इथरनेट पोर्ट भी इसमें है। टीवी एचडीआर 10, एच.264, एच.265, रियल, एमपीईजी1/2/4, डब्ल्यूएमवी2 और वीसी-1. इसके अलावा मी टीवी 4सी में 8 वॉट के स्पीकर हैं, जो डोल्बी ऑडियो, डीटीएस-एचडी ऑडियो डुअल डिकोडिंग को सपोर्ट करते हैं। साथ ही यूज़र को मिलता है मी रिमोट कंट्रोल भी, जो गेस्चर और वॉयस कंट्रोल फीचर से लैस है।

पिछले महीने ही शाओमी ने मी टीवी 4एस का 55 इंच वेरिएंट उतारा था। इसकी चीनी बाज़ार में कीमत 2,999 चीनी युआन (31,100 रुपये) है। इसमें भी 4के डिस्प्ले, डायरेक्ट टाइप बैकलाइट, 178 डिग्री व्यूइंग एंगल और 60 हर्ट्ज़ का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इस स्मार्ट टीवी का डायनैमिक रिस्पॉन्स रेट 8एमएस है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  3. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  4. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  6. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  8. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  10. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »