Xiaomi के स्मार्ट टीवी हुए सस्ते, जानें नए दाम

चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi ने 1 जनवरी 2019 यानी आज न्यू ईयर 2019 के मौके पर Mi TV 4A और Mi TV 4C Pro की कीमत में कटौती की घोषणा कर दी है।

Xiaomi के स्मार्ट टीवी हुए सस्ते, जानें नए दाम

Xiaomi के स्मार्ट टीवी हुए सस्ते, जानें नया दाम

ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi TV 4A का 32 इंच मॉडल अब मिलेगा 12,499 रुपये में
  • Xiaomi Mi TV 4C Pro का 32 इंच मॉडल अब मिलेगा 13,999 रुपये में
  • Mi.com पर नई कीमत पर बेचे जा रहे हैं मी टीवी 4ए और मी टीवी 4सी प्रो
विज्ञापन
चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi ने 1 जनवरी 2019 यानी आज न्यू ईयर 2019 के मौके पर Mi TV 4A और Mi TV 4C Pro की कीमत में कटौती की घोषणा कर दी है। सरकार द्वारा 32 इंच तक के टीवी पर जीएसटी (GST) को 28 प्रतिशत से कम करके 18 प्रतिशत कर दिया गया है। यही वजह है कि भारतीय बाजार में अब शाओमी के 32 इंच वाले टीवी की कीमत कम कर दी गई है।  

मी टीवी 4ए और मी टीवी 4सी प्रो के 32 इंच डिस्प्ले वाले टीवी की कीमत क्रमश: 1,500 रुपये और 2,000 रुपये तक कम हो गई है। केवल इतना ही नहीं, Mi LED TV 4A Pro का 49 इंच मॉडल अब 1,000 रुपये की छूट के साथ बेचा जा रहा है। 1,000 रुपये के डिस्काउंट के बाद अब ग्राहक 49 इंच वाले मॉडल को 30,999 रुपये में खरीद पाएंगे।

अब बात नई कीमत की। Mi TV 4A का 32इंच मॉडल पहले 13,999 रुपये में मिलता था लेकिन अब 1,500 रुपये की कटौती के बाद यह टीवी आपको 12,499 रुपये में मिल जाएगा। इसी के साथ टीवी की एमआरपी 15,999 रुपये से घटकर अब 14,499 रुपये हो गई है। Mi TV 4C Pro का 32इंच मॉडल 15,999 रुपये के बजाय 13,999 रुपये में मिलेगा। Xiaomi ब्रांड के इस टीवी मॉडल की एमआरपी 16,999 रुपये से कम होकर अब 14,999 रुपये रह गई है।

Xiaomi की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com पर मी टीवी 4ए 32 इंच और मी टीवी 4सी प्रो 32 इंच मॉडल को नई कीमत के साथ लिस्ट कर दिया गया है। याद करा दें कि, शाओमी ने पिछले महीने Mi TV 4C Pro 32 और Mi TV 4A Pro 49 की कीमत क्रमश: 1,000 रुपये और 2,000 रुपये बढ़ा दी थी। टीवी मॉडल के अलावा रेडमी 6 सीरीज के अंतर्गत आने वाले Redmi 6A और Redmi 6 स्मार्टफोन की कीमत में भी इजाफा किया गया था।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »