शाओमी का स्मार्ट टीवी आ रहा भारत, बुधवार को रेडमी नोट 5 के साथ हो सकता है लॉन्च

ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ने कुछ दिनों पहले एक टीज़र पेज लाइवकिया था, जिसमें शाओमी के उत्पाद का ज़िक्र था। कहा जा रहा है कि यह कुछ और नहीं, बल्कि शाओमी मी टीवी4 है, जिसकी मोटाई महज़ 4.9 मिलीमीटर होगी। बता दें कि कंपनी ने इस टीवी को सीईएस 2017 में प्रदर्शित किया था। यह चीन के बाहर कंपनी की पहली स्मार्ट टीवी होगी।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 13 फरवरी 2018 12:42 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी 14 फरवरी को भारत में अपना एक प्रोडक्ट उतारने जा रही है
  • कंपनी इस दिन रेडमी नोट 5 के साथ स्मार्ट टीवी लॉन्च कर सकती है
  • ''ईज़ी ऑन द पॉकेट'' टैगलाइन इशारा करती है कि टीवी के दाम होंगे 'मुफीद'
शाओमी 14 फरवरी (बुधवार) को भारत में अपना एक प्रोडक्ट लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर उत्पाद को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है लेकिन ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट की तरफ से नए प्रोडक्ट लॉन्च का इशारा मिल रहा है। माना जा रहा है कि कंपनी इस दिन रेडमी नोट 5 के साथ शाओमी स्मार्ट टीवी लॉन्च कर सकती है, जिसका नाम मी टीवी4 होगा। इस टीवी का अंदाज़ा फ्लिपकार्ट द्वारा पोस्ट किए गए एक टीज़र वीडियो के आधार पर लगाया गया है।

बता दें कि ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ने कुछ दिनों पहले एक टीज़र पेज लाइव किया था, जिसमें शाओमी के उत्पाद का ज़िक्र था। कहा जा रहा है कि यह कुछ और नहीं, बल्कि शाओमी मी टीवी4 है, जिसकी मोटाई महज़ 4.9 मिलीमीटर होगी। बता दें कि कंपनी ने इस टीवी को सीईएस 2017 में प्रदर्शित किया था। यह चीन के बाहर कंपनी की पहली स्मार्ट टीवी होगी। हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि कंपनी टीवी के 49 इंच, 55 इंच या 65 इंच में से कौन सा मॉडल भारतीय बाज़ार में उतारने जा रही है।

फ्लिपकार्ट के अलावा शाओमी इंडिया के ट्विटर ऐकाउंट से भी एक टीज़र वीडियो पोस्ट हुआ है, जिसने एक बार फिर से स्मार्ट टीवी की तरफ इशारा किया है। इस वीडियो में हैशटैग के साथ लिखा है ''व्हॉट इज व्हाट'' और पतले आकार के साथ एक बड़ा डिस्प्ले दिख रहा है। वीडियो से भी यह अंदाज़ा नहीं लगाया जा सका है कि बुधवार को मी टीवी का कौन सा वेरिएंट लॉन्च हो सकता है।

शाओमी के इस स्मार्ट टीवी की कीमत को लेकर भी कोई पुष्ट जानकारी नहीं है। हालांकि, ''ईज़ी ऑन द पॉकेट'' टैगलाइन इशारा करती है कि टीवी सैमसंग और एलजी जैसी मौज़ूदा कंपनियों के प्रीमियम स्मार्ट टीवी से मुकाबला करने को तैयार है। बता दें कि मी टीवी4 के अलावा हमें इस दिन रेडमी नोट 5 के लॉन्च होने की भी उम्मीद है। हालांकि, कंपनी की तरफ से आधिकारिक तौर पर इसे लेकर कुछ नहीं कहा गया है। मी.कॉम पर देखे गए ''रेडमीनोट5'' कोड के आधार पर ऐसा माना जा रहा है कि रेडमी नोट 5 का अपग्रेड वर्ज़न इस सप्ताह भारत आ रहा है। शाओमी का इवेंट 14 फरवरी को दोपहर 12 बजे शुरू होगा, जिसमें इन उत्पादों के लॉन्च की ठोस जानकारी मुहैया करवाई जाएगी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Good battery life
  • Above-average camera quality
  • Bad
  • Hybrid dual-SIM design
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G37 और Moto G37 Power जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  2. Vivo X500 में मिल सकती है बड़ी स्क्रीन, MediaTek Dimensity 9600 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 15T आ रहा 200MP मेन कैमरा, 8000mAh बैटरी, धांसू फोटोग्राफी, गेमिंग फीचर्स के साथ, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  2. यह लैपटॉप नहीं, पावरबैंक है! Krafted Edge लाई लैपटॉप चार्जिंग के लिए 20,000mAh का 65W पावरबैंक, जानें सबकुछ
  3. Ola की इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, बैटरी मैन्युफैक्चरिंग में 2,000 करोड़ रुपये लगाने की तैयारी
  4. Honor Win Turbo जल्द होगा लॉन्च, मेटल का होगा फ्रेम 
  5. Samsung Galaxy M47 हुआ गीकबेंच पर लिस्ट, 8GB रैम, Snapdragon चिप का खुलासा
  6. 25 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का 4 कैमरों वाला फोन! धांसू डिस्काउंट ऑफर
  7. पुराने mAadhaar ऐप की होने वाली है छुट्टी! UIDAI ने दी नया ऐप इंस्टॉल करने की सलाह
  8. Moto G37 और Moto G37 Power जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  9. Amazon पर AI बनाएगा शॉपिंग आसान, सुझाव से तुलना तक बोलकर होगा सबकुछ!
  10. Tesla ने बेंगलुरु में खोला पहला शोरूम, ऑफ्टर सेल्स सपोर्ट होगी मजबूत 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.