Xiaomi ने लॉन्च किया Mi Display 1A मॉनिटर, जानें खासियतें

Mi Display 1A मॉनिटर की कीमत लगभग 7,500 रुपये है। यह मॉनिटर आपको सिंगल ब्लैक कलर वेरिएंट में ही उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2020 14:41 IST
ख़ास बातें
  • Mi Display 1A को भारत में लाए जाने की जानकारी नहीं
  • मी डिस्प्ले 1ए के साथ Mijia Smart Socket 27W भी लॉन्च
  • Mijia Smart Socket 27W की कीमत लगभग 750 रुपये है।

Xiaomi का यह मॉनिटर 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आता है

Xiaomi ने चीन में अपना Mi Display 1A मॉनिटर लॉन्च कर दिया है। इस मॉनिटर में 23.8 इंच का आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 178 डिग्री व्यूइंग एंगल्स दिए गए हैं। वहीं, यह नया डिस्प्ले 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट को भी सपोर्ट करता है। इसमें एक फ्लैट स्टेंड भी दिया गया है। फिलहाल यह नया मॉनिटर सिंगल ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ लिस्ट है। इसके अलावा, 27 वॉट फास्ट चार्ज वर्ज़न Mijia स्मार्ट सॉकेट को भी इसके साथ लॉन्च किया गया है। जो कि तीन यूएसबी-ए पोर्ट्स और स्मार्ट फीचर्स के साथ आता है।
 

Mi Display 1A price, features

मी डिस्प्ले 1ए मॉनिटर की कीमत CNY 699 (लगभग 7,500 रुपये) है। वहीं, फिलहाल यह मॉनिटर आपको सिंगल ब्लैक कलर वेरिएंट में ही उपलब्ध होगा। फीचर्स की बात करें, तो इस मॉनिटर में आपको 23.8 इंच का फुल एचडी (1,080x1,920 पिक्सल) रिजॉल्यूशन डिस्प्ले के साथ 178 डिग्री व्यूइंग एंगल और 16:9 आस्पेक्ट रेशियो मिलेगा।
Advertisement

नए मी डिस्प्ले में आपको तीन साइड्स में पतले बेजल्स मिलेंगे, जबकि बाकि की तुलना मे मॉनिटर के निचले हिस्से का बेजल ज्यादा बड़ा है। इस डिस्प्ले में 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट दिया गया है और साथ ही कंपनी का दावा है कि इसमें बेहद ही कम स्तर की हानिकारक ब्लू लाइट दी गई है।
 

Mijia Smart Socket 27W

जैसा कि पहले बताया, शाओमी ने इस मॉनिटर के साथ 27 वॉट फास्ट चार्ज मिजिआ स्मार्ट सॉकेट भी पेश किया है। इसकी कीमत CNY 69 (लगभग 750 रुपये) है, जो कि चीन में क्राउडफंडिंग पर उपलब्ध है। बाद में इसकी कीमत CNY 79 (लगभग 850 रुपये) तक बढ़ जाएगी। यह सॉकेट सिंगल व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ लिस्ट है।
Advertisement

इस स्मार्ट सॉकेट में आपको तीन यूएसबी-ए पोर्ट्स, तीन स्टैंडर्ड चार्जिंग सॉकेट और स्मार्ट चार्जिंग चिप मिलेगी। इसके अलावा इस सॉकेट में कई स्मार्ट फीचर्स भी बिल्ट-इन है, जैसे ऑटो-कट-ऑफ, ऑटो-स्विच ऑफ आदि।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  3. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  4. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  2. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  3. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  4. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  5. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  6. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
  7. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  8. Jio कर रही फूड डिलीवरी! JioMeals से मंगवा सकते हैं खाना, लेकिन सिर्फ ये खास यूजर्स, जानें डिटेल
  9. पुरानी कीमत से भी सस्ता मिल रहा है iPhone 17, लिमिटेड स्टॉक के साथ यहां मिलेगी डील
  10. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.