Vu की नई प्रीमियम एंड्रॉयड 4के टीवी रेंज़ भारत में लॉन्च, कीमत 30,999 रुपये से शुरू

Vu ने भारतीय बाजार में अपनी लेटेस्ट टीवी रेंज़ को लॉन्च कर दिया है। जानें इसके बारे में।

विज्ञापन
अली पार्डीवाला, अपडेटेड: 15 मार्च 2019 13:24 IST
ख़ास बातें
  • Vu Premium Android 4K TV रेंज़ की शुरुआती कीमत 30,999 रुपये
  • 43 इंच से 65 इंच तक के मॉडल उतारे गए हैं
  • स्मार्ट कनेक्टिविटी के लिए Vu ने उतारे एंड्रॉयड टीवी

Vu की नई प्रीमियम एंड्रॉयड 4के टीवी रेंज़ भारत में लॉन्च, कीमत 30,999 रुपये से शुरू

Xiaomi के स्मार्ट टीवी बाजार में एंट्री के बाद से कम कीमत में बेहतर स्पेसिफिकेशन और फीचर्स वाले टीवी मिलने लगे हैं। शाओमी से मुकाबले के लिए Vu ने भारतीय बाजार में अपनी लेटेस्ट टीवी रेंज़ को लॉन्च कर दिया है। वीयू ने भारत में Vu Premium Android 4K TV रेंज़ को उतारा है। भारत में इनकी शुरुआती कीमत 30,999 रुपये है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि यह टीवी ऑनलाइन और ऑफलाइन बेचे जाएंगे।

Vu Premium Android 4K TV की नई रेंज़ के स्मार्ट टीवी चार अलग-अलग साइज में मिलेंगे- 43 इंच, 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच मॉडल के साथ। साइज के अलावा यह टीवी 4के रिजॉल्यूशन (3840x2160 पिक्सल) एलईडी डिस्प्ले पैनल के साथ आते हैं। हाई डायनामिक रेंज़ कंटेंट के लिए ये टीवी एचडीआर 10 और डॉल्बी विजन सपोर्ट के साथ आते हैं। इसके अलावा आपको डॉल्बी ऑडियो ट्यूनिंग भी मिलेगी।
Advertisement

यह टीवी एंड्रॉयड 8.0 ओरियो, गूगल असिस्टेंट और गूगल प्ले स्टोर सपोर्ट के साथ आता है। टीवी के साथ आपको वीयू एक्टी वॉयस रिमोट मिलेगा। रिमोट में आपको गूगल असिस्टेंट, यूट्यूब (YouTube) और गूगल प्ले (Google Play) के लिए बटन मिलेंगे।

अब बात कीमत की। 43 इंच वाले मॉडल की कीमत 30,999 रुपये (एमआरपी 43,000 रुपये), 50 इंच मॉडल की कीमत 36,999 रुपये (एमआरपी 51,000 रुपये), 55 इंच मॉडल की कीमत 41,999 रुपये (एमआरपी 59,000 रुपये) और 65 इंच मॉडल की कीमत 64,999 रुपये (एमआरपी 1,10,000 रुपये) है। बता दें कि इन टीवी मॉडल को ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी लिस्ट किया गया है।
Advertisement

Vu Premium Android 4K की टीवी रेंज़ हाल ही में लॉन्च हुए Samsung NU6100 की रेंज़ से मुकाबला करेगी। Samsung NU6100 के 43 इंच मॉडल की कीमत 41,990 रुपये है, वहीं इसका 55 इंच मॉडल 61,990 रुपये में मिलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vu, Android TV, 4K TV, LED TV
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.