वीयू ब्रांड ने लॉन्च किए किफायती स्मार्ट टेलीविज़न, कीमत 20,000 रुपये से शुरू

वीयू ब्रांड ने लॉन्च किए किफायती स्मार्ट टेलीविज़न, कीमत 20,000 रुपये से शुरू
विज्ञापन
भारत की टेलीविज़न निर्माता कंपनी वीयू ने किफायती दरों में स्मार्ट टेलीविज़न की पेशकश की है। प्रीमियमस्मार्ट टीवी रेंज में चार मॉडल उपलब्ध कराए गए हैं- 32 इंच (एचडी रिज़ॉल्यूशन, 20,000 रुपये), 40 इंच (फुल-एचडी रिज़ॉल्यूशन, 30,000 रुपये), 50 इंच (फुल-एचडी रिज़ॉल्यूशन,  42,000 रुपये) और 55 इंच (फुल-एचडी रिज़ॉल्यूशन, 52,000 रुपये)। इच्छुक ग्राहक इन स्मार्ट टीवी को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं।

नए टीवी रेंज की सबसे अहम खासियत स्मार्ट कनेक्टिविटी है जिसकी मदद से यूज़र बिल्ट-इन ब्राउज़र में इंटरनेट एक्सेस कर सकते हैं। इसके अलावा अपने स्मार्टफोन स्क्रीन को टीवी पर मिरर कर सकते हैं। चुनिंदा ऐप को इस्तेमाल करना भी संभव है जो कंटेंट मुहैया कराते हैं। इन टेलीविजन सेट में नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, फेसबुक और एक्यूवेदर जैसे ऐप पहले से इंस्टॉल होंगे। इसके अलावा इन टीवी सेट के रिमोट कंट्रोल में नेटफ्लिक्स और यूट्यूब के लिए अलग से बटन मौजूद रहेंगे। यह फ़ीचर वीयू स्मार्ट टीवी का भी हिस्सा रहा था।

नए स्मार्ट टीवी लॉन्च करते वक्त वीयू टेक्नोलॉजीज़ की सीईओ और डिज़ाइन हेड देविता सराफ ने कहा, "हम ऐसी दुनिया में रह रहे हैं जहां अच्छी क्वालिटी और इंटरटेनमेंट कंटेंट के कारण भौगोलिक सीमाएं खत्म हो रही हैं। टीवी को इडियट बॉक्स का नाम दिया गया है। इसलिए हमारी कोशिश इसे थोड़ा स्मार्ट बनाने की है। कुछ नया करने की चाहत में हमने प्रीमियमस्मार्ट टीवी बनाया जो क्वाड-कोर इंटरनेट वीडियो प्रोसेसर से लैस है।''

लॉन्च इवेंट में अमित बंसल ने कहा, "देश का प्रमुख ई-कॉमर्स रिटेल स्टोर होने के नाते हमारा काम ब्रांड को प्लेटफॉर्म मुहैया कराना है ताकि वे भारतीय लोगों के बीच अपने प्रोडक्ट को पहुंचा सके।"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Netflix, PremiumSmart, Smart TV, TV, Television, Vu, Vu Smart TV, YouTube, full HD

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »