75 इंच का नया Vu QLED Premium TV भारत में लॉन्च, जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशंस

Vu 75 QLED Premium TV की कीमत भारत में 119,999 रुपये है, जिसकी सेल Flipkart पर उपलब्ध है। फ्लिपकार्ट ई-कॉमर्स वेबसाइट चुनिंदा डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर खरीद के लिए कैशबैक ऑफर भी पेश कर रही है।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 10 जनवरी 2022 17:41 IST
ख़ास बातें
  • Vu 75 QLED Premium TV में मिलता है 40 वॉट साउंड आउटपुट
  • वीयू 75 क्यूएलईडी प्रीमियम टीवी Flipkart पर लिस्ट है
  • टीवी में मिलता है सिंगल कलर ऑप्शन
Vu 75 QLED Premium TV को भारतीय मार्केट में कंपनी के नए फ्लैगशिप के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह टीवी 75 इंच के सिंगल साइज़ ऑप्शन में पेश किया गया है, जिसमें आपको 4K HDR QLED स्क्रीन के साथ 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलेगा। इस टीवी में Dolby Vision, HDR10 और HLG टेक्नोलॉजी मिलती है और इसमें चार स्पीकर मौजूद हैं जो कि 40 वॉट तक का साउंड आउटपुट प्रदान करता है। Vu 75 QLED Premium TV के ब्लूटूथ इनेबल रिमोट में माइक्रोफोन के जरिए गूगल असिस्टेंट वॉयस कंट्रोल सपोर्ट मिलता है। टीवी का यह नया मॉडल Android 11 पर काम करता है और इसमें 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज मौजूद है। इस टीवी में MEMC टेक्नोलॉजी भी दी गई है।
 

Vu 75 QLED Premium TV price, availability

Vu 75 QLED Premium TV की कीमत भारत में 119,999 रुपये है, जिसकी सेल Flipkart पर उपलब्ध है। फ्लिपकार्ट ई-कॉमर्स वेबसाइट चुनिंदा डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर खरीद के लिए कैशबैक ऑफर भी पेश कर रही है।
Advertisement
 

Vu 75 QLED Premium TV specifications and features

 Vu 75 QLED Premium TV एंड्रॉयड 11 पर काम करता है और इसमें Google Play store का एक्सेस मौजूद है। टीवी में 75 इंच QLED 4K (3,840x2,160 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज़ है। टीवी की स्क्रीन MEMC (Motion Estimation and Motion Compensation) टेक्नोलॉजी के साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है।

टीवी में आपको चारकोल ग्रे मेटल फ्रेम मिलेगा और यह टीवी 64 बिट क्वाड-कोर प्रोसेसर से लैस है जिसके साथ 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज मिलती है।
Advertisement

वीयू 75 क्यूएलईडी प्रीमियम टीवी में ब्लूटूथ वी5.0 है और इसे कई डिवाइस से कनेक्ट किया जा सकता है जिसमें गेमिंग कंट्रोलर्स, हेडफोन, स्पीकर, कीबोर्ड आदि शामिल है। इसमें eARC के साथ HDMI 2.1 पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा, इसमें 120fps तक की फ्रेम रेट के साथ 4K पर गेमिंग सपोर्ट मिलता है। इसमें auto-low latency mode (ALLM) भी मिलता है। अन्य कनेक्टिविटी विकल्पों की बात करें, तो इस टीवी में डुअल-बैंड वाई-फाई, चार एचडीएमआई पोर्ट, ऑडियो जैक और दो यूएसबी इनपुट मौजूद हैं।

वीयू के नए टीवी में इनबिल्ट क्रोमकास्ट मिलता है। इसमें Netflix, Amazon Prime Video, Hotstar और YouTube प्रीलोडेड मिलते हैं। टीवी के ActiVoice रिमोट में ओटीटी की और गूगल असिस्टेंट की मौजूद है।
Advertisement

टीवी में ओटीटी ऐप्स के लिए Upscaler Technology दी गई है, यह एक सॉफ्टवेयर आधारित फीचर है जिसे Vu द्वारा डेवलप किया गया है। इस टेक्नोलॉजी को लेकर कहा गया है कि यह वीडियो-ऑन-डिमांड कॉन्टेंट की पिक्चर क्वालिटी को बेहतर बनाता है। टीवी में लाइव मैच के लिए Cricket mode भी दिया गया है।

ऑडियो के लिए टीवी में 40 वॉट आउटपुट मिलता है, जिसमें दो मास्टर स्पीकर और दो ट्विटर्स के साथ डॉल्बी अटॉमस सपोर्ट और डॉल्बी ऑडियो आदि मौजूद है।
Advertisement

टीवी का डायमेंशन 1672.9x1028.2x355mm और भार स्टैंड के साथ 26.5kg है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

75.00 इंच

स्क्रीन टाइप

QLED

डाइमेंशन

1672.9 x 963.9 x 94.2

रिज़ॉल्यूशन

4K

ओएस

Android Based

स्मार्ट टीवी

हां
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  2. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  2. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  3. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  4. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  6. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  7. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  8. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  9. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.