U&i ने लॉन्च किए 4 नए ब्लूटूथ स्पीकर, पार्टी से लेकर ट्रैवल तक कई ऑप्शंस मौजूद, कीमत Rs 499 से शुरू

U&i के ये नए ब्लूटूथ स्पीकर अब पूरे भारत में प्रमुख ऑफलाइन रिटेल आउटलेट्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 नवंबर 2025 20:02 IST
ख़ास बातें
  • UiBS-5175 Ignite Series की कीमत 499 रुपये है
  • UiBS-5175 Entry 66 की कीमत 599 रुपये है
  • UiBS-5166 स्पीकर 649 रुपये और पार्टी स्पीकर 14,699 रुपये में लॉन्च

Photo Credit: U&i

U&i ने बाजार में ब्लूटूथ स्पीकर्स की अपनी नई रेंज पेश कर दी है। इस लाइन-अप में एक पार्टी स्पीकर (UiBS 2367) और तीन पोर्टेबल मॉडल्स शामिल हैं। ये तीन पोर्टेबल स्पीकर UiBS-5166 Insight Series, UiBS-5175 Entry 66 और UiBS-5175 Ignite Series हैं। ये स्पीकर पार्टी के लिए हाई-आउटपुट साउंड से लेकर कॉम्पैक्ट, ट्रैवल-फ्रेंडली साइज तक के कई ऑप्शन यूजर्स को देते हैं, ताकि वे अपनी मनोरंजन की जरूरतों के हिसाब से स्पीकर चुन सकें।

U&i के ये नए ब्लूटूथ स्पीकर अब पूरे भारत में प्रमुख ऑफलाइन रिटेल आउटलेट्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। UiBS-5175 Ignite Series की कीमत 499 रुपये है, जबकि UiBS-5175 Entry 66 की कीमत 599 रुपये है। UiBS-5166 Insight Series स्पीकर 649 रुपये में आता है। सबसे पावरफुल UiBS 2367 पार्टी स्पीकर है, जिसकी कीमत 14,699 रुपये रखी गई है।

Advertisement

U&I UiBS 2367 पार्टी स्पीकर बड़े इवेंट और पार्टी के माहौल के लिए डिजाइन किया गया है। यह 120W का पावरफुल आउटपुट, दो 8-इंच स्पीकर्स और TWS फंक्शन के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक, यह किसी भी जगह को डायनामिक ऑडियो सेटअप में बदल सकता है। इसमें TF कार्ड, USB, और Aux पोर्ट, FM रेडियो दिया गया है और आसान मोबिलिटी के लिए व्हील्स (कैस्टर्स) भी लगे हैं। साथ ही, दो वायरलेस UHF माइक्रोफोन और एक रिमोट कंट्रोल भी मिलता है, जो इवेंट्स या Karaoke के लिए सुविधाजनक है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 10 घंटे तक का बैकअप देती है। इसमें RGB LED लाइट्स और एक LED डिस्प्ले भी है।

UiBS-5166 Insight Series स्पीकर पोर्टेबिलिटी और परफॉर्मेंस का एक अच्छा मिक्सचर देने का दावा करता है। इसमें 20W का आउटपुट, 10 घंटे का बैकअप और 10 मीटर की वर्किंग रेंज मिलती है। यह ब्लूटूथ V5.3, टाइप-C चार्जिंग, TF कार्ड सपोर्ट, USB पोर्ट, Aux पोर्ट और FM रेडियो को सपोर्ट करता है। इसमें RGB लाइटिंग और एक Lanyard भी है, जिससे इसे कहीं भी ले जाना आसान हो जाता है। यह तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

वहीं, UiBS-5175 Entry 66 स्पीकर अपने यूनीक कार के आकार के डिजाइन से ध्यान खींचता है। यह 20W का आउटपुट और 8 घंटे तक का बैकअप देता है, साथ ही इसकी वायरलेस रेंज 10 मीटर है। यह ब्लूटूथ 5.3 को सपोर्ट करता है और इसमें टाइप-C चार्जिंग पोर्ट के साथ TF कार्ड और USB जैसे मल्टीपल प्लेबैक ऑप्शन मिलते हैं।

Advertisement

आखिर में, UiBS-5175 Ignite Series उन यूजर्स के लिए है जो एक कॉम्पैक्ट स्पीकर चाहते हैं। इसमें 10W का आउटपुट और 10 घंटे का बैकअप मिलता है, जिसकी वायरलेस रेंज 10 मीटर है। यह ब्लूटूथ V5.3, टाइप-C चार्जिंग पोर्ट और TF कार्ड, USB और Aux जैसे मल्टीपल प्लेबैक ऑप्शन को सपोर्ट करता है। इसमें भी RGB लाइटिंग और एक डोरी दी गई है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: UandI, UandI Speaker, UandI Soundbars
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  3. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  4. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.