U&i Stone सीरीज पोर्टेबल स्पीकर, Paradise पावर बैंक भारत में Rs 1299 से शुरू, जानें फीचर्स

U&i ने अपने पोर्टफोलियो में दो नए डिवाइसेज लॉन्च किए हैं।

U&i Stone सीरीज पोर्टेबल स्पीकर, Paradise पावर बैंक भारत में Rs 1299 से शुरू, जानें फीचर्स

U&i Stone पोर्टेबल वायरलेस स्पीकर 800mAh बैटरी से लैस है।

ख़ास बातें
  • स्पीकर में 8W की आउटपुट दी गई है।
  • इसे 3 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है।
  • स्पीकर 6 घंटे का प्लेबैक दे सकता है।
विज्ञापन
U&i ने अपने पोर्टफोलियो में दो नए डिवाइसेज लॉन्च किए हैं। कंपनी ने वायरलेस पोर्टेबल स्पीकर लॉन्च किया है। इसके अलावा एक पावरबैंक पेश किया है। Stone Series वायरलेस पोर्टेबल स्पीकर कंपनी ने मार्केट में उतारा है। इसमें 8W की पावर आउटपुट मिलती है। डिवाइस में 800mAh की बैटरी लगी है। इसमें कई कलर ऑप्शन कंपनी ने उपलब्ध करवाए हैं। वहीं, U&i ने नया पावरबैंक Paradise Series में पेश किया है। इसकी बैटरी कैपिसिटी 10,000mAh की है। यह 15W तक फास्ट चार्जिंग आउटपुट को सपोर्ट करता है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में। 
 

U&i Stone Series bluetooth speaker price

U&i Stone पोर्टेबल वायरलेस स्पीकर को कंपनी ने 1299 रुपये में लॉन्च किया है। यह कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर खरीद के लिए उपलब्ध है। इसे Navy Blue, Baby Blue, Cherry Red और Classic Black में खरीदा जा सकता है। 

U&i Stone Series bluetooth speaker specifications

स्पीकर में 8W की आउटपुट दी गई है। यह लैनयार्ड के साथ आता है जिससे कि इसे कैरी करना आसान हो जाता है। यह हाइकिंग और आउटडोर एक्टिविटी के लिए उपयोगी बन जाता है। स्पीकर में 800mAh की बैटरी लगी है। इसे 3 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि यह 6 घंटे का प्लेबैक दे सकता है। कनेक्टिविटी के लिए MicroSD, USB, और Bluetooth 5.1 का सपोर्ट इसमें मिल जाता है। इसके अलावा डिवाइस में बिल्ट-इन रेडियो FM भी दिया गया है। 
 

U&i Paradise Series power bank price

U&i Paradise Series पावरबैंक को कंपनी ने 2699 रुपये में लॉन्च किया है। 10,000mAh बैटरी कैपसिटी के साथ आता यह पावरबैंक जिसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। 
 

U&i Paradise Series power bank specifications

U&i Paradise Series पावर बैंक 10,000mAh बैटरी कैपसिटी के साथ आता है जिसमें 15W की फास्ट चार्जिंग मिलती है। इसमें डुअल आउटपुट दी गई है। जिसके लिए टाइप-सी पोर्ट और माइक्रो यूएसबी का सपोर्ट दिया गया है। इसमें बैटरी स्टेटस के लिए LED इंडीकेटर भी दिया गया है। इसमें कंपनी ने कई बिल्ट-इन सेफ्टी फीचर्स भी दिए हैं। यह ओवरचार्ज, ओवरवोल्टेज, ओवरकरंट और ओवरहीटिंग होने से डिवाइस को बचा सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »