Toshiba TV रेंज की कीमत 12,990 रुपये से शुरू, सेल 18 सितंबर से

नए तोशिबा टेलीविज़न रेंज का सबसे किफायती टीवी 32L5050 HD TV और 43L5050 फुल-एचडी टीवी हैं, जिनकी कीमत क्रमश: 12,990 रुपये और 22,490 रुपये है।

Toshiba TV रेंज की कीमत 12,990 रुपये से शुरू, सेल 18 सितंबर से

Toshiba की सबसे महंगी टीवी रेंज है U7980 4K HDR टीवी

ख़ास बातें
  • Toshiba TV की सेल 18 सितंबर से शुरू होगी
  • 32 इंच एचडी स्मार्ट तोशिबा टीवी की कीमत 12,999 रुपये है
  • तोशिबा के सभी टीवी custom Vidaa OS पर काम करते हैं
विज्ञापन
Toshiba ने भारत में अपनी आगामी टेलीविज़न रेंज की कीमत का खुलासा कर दिया है, जिसकी सेल 18 सितंबर यानी कल से शुरू होने वाली है। कंपनी के नए टेलीविज़न की शुरुआती कीमत महज 12,990 रुपये है औ इसे विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे Amazon, Flipkart, Reliance Digital और TataCliq के माध्यम से खरीद सकते हैं। नई तोशिबा टीवी रेंज Vidaa OS कस्टम फर्मवेयर पर काम करती है। वहीं, कंपनी 18 सितंबर से 21 सितंबर के बीच टेलीविज़न की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को टीवी पर चार साल की वॉरंटी ऑफर कर रही है।

18 सितंबर को कुल 7 टेलीविज़न मॉडल्स को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया, जो कि एचडी से लेकर अल्ट्रा-एचडी रिजॉल्यूशन के साथ आते हैं। इसमें 5 अल्ट्रा-एचडी मॉडल्स के साथ Dolby Vision HDR और Dolby Atmos sound शामिल हैं।

Toshiba का दावा है कि उनके पास 450 से भी ज्यादा सर्विस सेंटर्स नेटवर्क मौजूद हैं, जो कि पूरे भारत में 18,500 से अदिन पिन कोड को कवर करते हैं।
 

Toshiba L5050 price and specifications

नए तोशिबा टेलीविज़न रेंज का सबसे किफायती टीवी 32L5050 HD TV और 43L5050 फुल-एचडी टीवी हैं, जिनकी कीमत क्रमश: 12,990 रुपये और 22,490 रुपये है। दोनों ही टेलीविज़न ADS पैनल (जो कि प्रदर्शन में IPS की तरह है) के साथ आते हैं और इसमें स्मार्ट कनेक्टिविटी के लिए Vidaa OS फीचर किया गया है। कस्टम स्मार्टटीवी प्लेटफॉर्म को लेकर कहा गया है कि यह सभी प्रमुख ऐप्स और सर्विसेज़ को सपोर्ट करते हैं, जिसमें Netflix, Amazon Prime Video व YouTube आदि सब शामिल हैं।
 

Toshiba U5050 price and specifications

तोशिबा की अगली और सबसे महत्वपूर्ण रेंज़ है 4K के टीवी U5050 सीरीज़। इसमें तीन मॉडल्स और साइज़ विकल्प उपलब्ध हैं, 43U5050 (27,990 रुपये), 50U5050 ( 32,990 रुपये) और 55U5050 ( 36,990 रुपये)। इन सभी में 3840x2160 पिक्सल रिजॉल्यूशन डिस्प्ले और एलईडी पैनल्स के साथ Dolby Vision HDR और Dolby Atmos sound शामिल हैं। यह रेंज भी Vidaa OS से लैस है और इसके अलावा इसमें बिल्ट-इन Alexa सपोर्ट भी दिया गया है।
 

Toshiba U7980 price and specifications

Toshiba द्वारा लॉन्च की गई सबसे महंगी U7980 4K HDR टीवी रेंज है। 55U7980 की कीमत 46,990 रुपये है और 65U7980 की कीमत 66,990 रुपये है। इस सीरीज़ में Dolby Vision HDR, Dolby Atmos sound, और Vidaa OS जैसे फीचर्स के अलावा full array local dimming, वाइड कलर गामुट ​​और एमईएमसी फीचर्स भी उपलब्ध है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  4. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  12. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »