OTT पर होने जा रही काजोल की एंट्री, ‘द गुड वाइफ’ का टीजर ट्रेलर रिलीज, जानें पूरी डिटेल

इसे काजोल लीड कर रही हैं। सीरीज के हिंदी रीमेक में काजोल एक मुकदमेबाज के रूप में दिखाई देंगी। वर्तमान में ‘द गुड वाइफ’ मिड-प्रोडक्शन स्‍टेज में है।

OTT पर होने जा रही काजोल की एंट्री, ‘द गुड वाइफ’ का टीजर ट्रेलर रिलीज, जानें पूरी डिटेल

‘द गुड वाइफ’ को सुपर्ण वर्मा डायरेक्‍ट कर रहे हैं। उन्‍हें एमेजॉन प्राइम की मशहूर सीरीज द फैमिली मैन के लिए जाना जाता है।

ख़ास बातें
  • टीजर में (काजोल को वकील के सूट में कदम रखते हुए दिखाया गया है
  • इसे बनिजय एशिया ने प्रोड्यूस किया है
  • सीरीज के हिंदी रीमेक में काजोल एक मुकदमेबाज के रूप में दिखाई देंगी
विज्ञापन
बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक काजोल भी OTT का रुख करने जा रही हैं। वह हॉटस्‍टार के नए शो  ‘द गुड वाइफ'- प्यार, कानून, धोखा (The Good Wife – Pyaar, Kanoon, Dhoka) में नजर आएंगी। इसका फर्स्‍ट-लुक टीजर सामने आया है। डिज्‍नी+ हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) ने अमेरिकी पॉलिटिकल ड्रामा सीरीज के भारतीय रूपांतरण के 30 सेकंड के ट्रेलर का खुलासा किया है। इसे काजोल लीड कर रही हैं। सीरीज के हिंदी रीमेक में काजोल एक मुकदमेबाज के रूप में दिखाई देंगी। वर्तमान में ‘द गुड वाइफ' मिड-प्रोडक्शन स्‍टेज में है। इसकी रिलीज के बारे में अभी जानकारी नहीं है। ‘द गुड वाइफ' को सुपर्ण वर्मा डायरेक्‍ट कर रहे हैं। उन्‍हें एमेजॉन प्राइम की मशहूर सीरीज द फैमिली मैन (The Family Man) के लिए जाना जाता है। इसे बनिजय एशिया ने प्रोड्यूस किया है, जिसे ‘रणवीर वर्सेज वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स' जैसे रियलिटी टीवी शो के लिए जाना जाता है।

द गुड वाइफ के कथानक की डिटेल्‍स अभी नहीं है, लेकिन इसके मूल शो के नजरिए से देखें, तो यह सीरीज एक रिटायर्ड वकील की वापसी पर केंद्रित होगी, जिसने पिछले 13 साल घर पर रहने वाली मां के रूप में बिताए थे। यहां संघर्ष यह है कि महिला के पति जो एक चर्चित राजनेता हैं, उन्‍हें एक सेक्स स्कैंडल में शामिल होने के बाद जेल में डाल दिया गया था। 



जहां तक ‘द गुड वाइफ- प्यार, कानून, धोखा' के टीजर की बात है, तो इसमें काजोल को वकील के सूट में कदम रखते हुए दिखाया गया है। काजोल की ओर से एक बयान में कहा गया है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की खूबी यह है कि वे क्रिएटर्स और एक्टर्स को अलग-अलग फॉर्मेट में नए-नए आविष्कार करने और प्रयोग करने का मौका देते हैं और डिज्‍नी+ हॉटस्टार की ‘द गुड वाइफ' के साथ यही मौका मुझे मिला है'। ‘मैं अपनी पहली सीरीज में एक वकील की भूमिका निभाऊंगी, जिसे सुपर्ण वर्मा ने डायरेक्‍ट किया है।'

‘द गुड वाइफ- प्यार, कानून, धोखा' उन तीन अन्य इंडियन ओर‍िजिनल शो की लिस्‍ट में शामिल हो गया, जिनकी घोषणा गुरुवार को डिज्नी+ डे में की गई थी। उनमें से एक सीरीज ‘लुटेरे' भी है। इसमें एक कमर्शल इंडियन जहाज में हुए घटनाक्रम को दिखाया जाएगा, जिसे सोमालिया के तट से हाइजैक कर लिया जाता है। इसे हंसल मेहता और जय मेहता डायरेक्‍ट कर रहे हैं, जो इससे पहले सोनी लिव के ‘स्‍कैम 1992' में अपनी निर्देशन क्षमता को दिखा चुके हैं। इस सीरीज और  ‘द गुड वाइफ- प्यार, कानून, धोखा' की रिलीज डेट के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »