TCL के 98-इंच साइज तक के SQD Mini LED TV लॉन्च: गेमर्स के लिए 144Hz पैनल, एंटरटेनमेंट के हाई-टेक फीचर्स

TCL ने CES 2026 में X11L SQD-Mini LED TV सीरीज लॉन्च की है, जिसमें 10,000 निट्स ब्राइटनेस दी गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 जनवरी 2026 11:40 IST
ख़ास बातें
  • TCL X11L TV में 20,000 लोकल डिमिंग जोन्स
  • 10,000 निट्स पीक ब्राइटनेस और 144Hz रिफ्रेश रेट
  • Bang & Olufsen ट्यून ऑडियो और Google TV सपोर्ट

TCL X11L SQD-Mini LED TV सीरीज CES 2026 में पेश

Photo Credit: TCL

TCL ने CES 2026 में अपनी नई फ्लैगशिप टीवी सीरीज X11L SQD-Mini LED को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में 75-इंच, 85-इंच और 98-इंच स्क्रीन साइज वाले मॉडल शामिल हैं। TCL के मुताबिक, नई X11L सीरीज में 20,000 तक लोकल डिमिंग जोन्स, 10,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और SQD-Mini LED टेक्नोलॉजी दी गई है। टीवी में WHVA 2.0 Ultra Panel, 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट, AI-पावर्ड प्रोसेसिंग और Bang & Olufsen-ट्यून ऑडियो सिस्टम भी शामिल है, जिससे यह सीरीज कंपनी की अब तक की सबसे एडवांस्ड टीवी लाइनअप मानी जा रही है।

कीमत की बात करें तो TCL X11L सीरीज की शुरुआती कीमत 75-इंच मॉडल के लिए $6,999.99 (करीब 6.31 लाख रुपये) रखी गई है। वहीं, 85-इंच मॉडल की कीमत $7,999.99 (करीब 7.21 लाख रुपये) और टॉप-एंड 98-इंच वेरिएंट की कीमत $9,999.99 (लगभग 9 लाख रुपये) है। कंपनी CES 2026 के दौरान लास वेगास कन्वेंशन सेंटर में Booth #18604 पर इन नए टीवी मॉडल्स को शोकेस कर रही है।

TCL X11L सीरीज सिर्फ 0.8-इंच पतली बॉडी के साथ आती है। इसमें इन-बिल्ट केबल मैनेजमेंट, वॉल-माउंट सपोर्ट और Art Mode व Art Gallery जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं, जिससे टीवी इस्तेमाल न होने पर वॉल आर्ट की तरह काम कर सकती है। सीरीज में कंपनी का नया Deep Color System दिया गया है, जिसमें Super Quantum Dots, CSOT UltraColor Filter और नया Color Purity Algorithm शामिल है। TCL का दावा है कि यह सेटअप 100% BT.2020 कलर गैमट को सपोर्ट करता है। इसके साथ WHVA 2.0 Ultra Panel वाइड व्यूइंग एंगल, 7000:1 स्टैटिक कॉन्ट्रास्ट रेशियो और एंटी-रिफ्लेक्टिव ZeroBorder डिजाइन के साथ आता है।

गेमिंग फीचर्स की बात करें तो TCL डिवाइस 4K रिजॉल्यूशन पर 144Hz रिफ्रेश रेट, AMD FreeSync Premium Pro और Auto Game Mode को सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसमें Game Accelerator 288 फीचर दिया है, जो वेरिएबल रिफ्रेश रेट के साथ स्मूद गेमप्ले का दावा करता है। चारों HDMI पोर्ट्स HDMI 2.1 स्टैंडर्ड के साथ आते हैं।

ब्राइटनेस और कंट्रास्ट के मामले में TCL X11L में 20,000 तक लोकल डिमिंग जोन्स और 10,000 निट्स पीक ब्राइटनेस दी गई है। कंपनी ने इसमें नया Halo Control System और 26-बिट बैकलाइट कंट्रोलर भी जोड़ा है, जिससे ब्लूमिंग कम करने और शैडो डिटेल्स को बेहतर दिखाने का दावा किया गया है।

Advertisement

परफॉर्मेंस और स्मार्ट फीचर्स के लिए टीवी में अपग्रेडेड TSR AI Processor दिया गया है, जो AI की मदद से रियल-टाइम में क्लैरिटी, कलर, कंट्रास्ट, मोशन और अपस्केलिंग को एडजस्ट करता है। TCL X11L सीरीज Google TV पर चलती है और इसमें Gemini-इंटीग्रेटेड वॉइस AI सपोर्ट मिलता है। हैंड्स-फ्री वॉइस कंट्रोल और बैकलिट रिमोट भी इसमें शामिल हैं।

ऑडियो के लिए TCL ने Bang & Olufsen के साथ ट्यून किया गया साउंड सिस्टम दिया है। इसके अलावा Dolby Atmos FlexConnect सपोर्ट भी मिलता है, जिससे यूजर्स वायरलेस सबवूफर और सैटेलाइट स्पीकर्स जोड़ सकते हैं।

TCL X11L SQD-Mini LED TV सीरीज कहां लॉन्च हुई है?

TCL ने X11L SQD-Mini LED TV सीरीज को CES 2026 के दौरान ग्लोबली लॉन्च किया है।

Advertisement

TCL X11L TV में कितनी ब्राइटनेस और डिमिंग जोन्स मिलते हैं?

कंपनी के मुताबिक, X11L सीरीज में 10,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 20,000 तक लोकल डिमिंग जोन्स दिए गए हैं।

TCL X11L सीरीज में कौन-कौन से स्क्रीन साइज उपलब्ध हैं?

यह सीरीज 75-इंच, 85-इंच और 98-इंच स्क्रीन साइज में पेश की गई है।

क्या TCL X11L TV गेमिंग के लिए सही है?

हां, TCL X11L सीरीज 4K 144Hz, HDMI 2.1, AMD FreeSync Premium Pro और Auto Game Mode को सपोर्ट करती है।

Advertisement

TCL X11L TV की कीमत कितनी है?

X11L सीरीज की शुरुआती कीमत 75-इंच मॉडल के लिए $6,999.99 है, जबकि 98-इंच मॉडल की कीमत $9,999.99 तक जाती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: TCL, TCL X11L, Mini LED TV, CES 2026, Premium TV, Smart TV, Google TV
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  2. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  5. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  6. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  7. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  9. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.