TCL ने 55, 65, 75, 85,98 और 115 इंच के Mini LED TV किए पेश, लाखों में है कीमत

TCL ने अपनी मिनी एलईडी लाइनअप में सेकेंड जनरेशन TCL QM7K Precise डिमिंग सीरीज लॉन्च कर दी है।

TCL ने 55, 65, 75, 85,98 और 115 इंच के Mini LED TV किए पेश, लाखों में है कीमत

Photo Credit: TCL

TCL QM7K Mini LED TV में 55 इंच डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • TCL QM7K के 55 इंच मॉडल की कीमत $1,299.99 (लगभग 1,13,538 रुपये) है।
  • TCL QM7K के 65 इंच मॉडल की कीमत $1,499.99 (लगभग 1,31,005 रुपये) है।
  • TCL QM7K के 75 इंच मॉडल की कीमत $1,999.99 (लगभग 1,74,674 रुपये) है।
विज्ञापन
TCL ने अपनी मिनी एलईडी लाइनअप में सेकेंड जनरेशन TCL QM7K Precise डिमिंग सीरीज लॉन्च कर दी है। नई सीरीज में TCL का Halo कंट्रोल सिस्टम इंटीग्रेट किया गया है जो कि बेहतर पिक्चर एक्यूरेसी, एचडीआर परफॉर्मेंस और बेहतर ऑडियो प्रदान करता है। ये टीवी 55 इंच से लेकर 115 इंच फ्लैगशिप तक 6 स्क्रीन साइज में उपलब्ध हैं। आइए TCL QM7K Precise Dimming सीरीज के बारे में विस्तार से जानते हैं।


TCL QM7K Price


TCL QM7K के 55 इंच मॉडल की कीमत $1,299.99 (लगभग 1,13,538 रुपये), 65 इंच मॉडल की कीमत $1,499.99 (लगभग 1,31,005 रुपये), 75 इंच मॉडल की कीमत $1,999.99 (लगभग 1,74,674 रुपये), 85 इंच मॉडल की कीमत $2,499.99 (लगभग 2,18,321 रुपये), 98 इंच मॉडल की कीमत $3,999.99 (लगभग 3,49,314 रुपये) और 115 इंच मॉडल की कीमत $19,999.99 (लगभग 17,46,577 रुपये) है। टीवी में कुछ साइज बेजेल लेस डिजाइन, एंटी रिफ्लेक्टिव क्रिस्टग्लो HVA पैनल स्टैंड के साथ आते हैं। ग्राहकों को सीमित समय के लिए चुनिंदा खरीदारी पर $500 (लगभग 43,664 रुपये) वीजा गिफ्ट कार्ड भी मिल रहा है।


TCL QM7K Features & Specifications


TCL QM7K में TCL का Halo कंट्रोल सिस्टम दिया गया है, जिसके साथ ज्यादा ब्राइटनेस के लिए सुपर हाई एनर्जी एलईडी चिप, प्रीसियज लाइट कंट्रोल के लिए सुपर कॉन्डेंस्ड माइक्रो लेंस और ब्लूमिन्ग को कम करने के लिए माइक्रो ओडी टेक्नोलॉजी है। एक बाय-डायरेक्शनल 23-बिट बैकलाइट कंट्रोलर 65,000 ब्राइटनेस लेवल प्रति LED कंट्रोल करता है, वहीं जीरो-डिले ट्रांसिएंट रिस्पॉन्स इनपुट लेग को कम करता है। टीवी में बेहतर QLED टेक्नोलॉजी, बेहतर कलर एक्यूरेसी के लिए कलर ऑप्टिमाइजेशन एल्गोरिदम और हाई कंट्रास्ट एचवीए पैनल दिया गया है।

QM7K टीवी HDR3000 ब्राइटनेस और LD2800 डिमिंग जोन का सपोर्ट करते हैं, इसके अलावा साथ में डॉल्बी विजन IQ, HDR10+ और IMAX एंहेंस्ड सर्टिफिकेशन शामिल हैं। गेमिंग के लिए 144Hz नेटिव रिफ्रेश रेट, 288Hz VRR के लिए गेम एक्सीलेरेटर 288 और स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए AMD फ्रीसिंक प्रीमियम प्रो शामिल है। टीवी में फिल्ममेकर मोड एक्यूरेट कंटेंट प्लेबैक सुनिश्चित करता है, जबकि डॉल्बी एटम्स के साथ बेंग एंड Olufsen ट्यून्ड 2.2 चैनल स्पीकर बेहतर ऑडियो अनुभव सुनिश्चित करते हैं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »