TCL ने लॉन्च किया 115-इंच स्क्रीन साइज वाला QD Mini LED TV, प्री-बुक करने वालों को फ्री मिलेगा 75-इंच QLED TV

TCL 115X955 Max QD Mini LED TV की भारत में कीमत 29,99,000 रुपये है। नया TV 14 जनवरी से Reliance Digital, Croma, ऑफलाइन रिटेल स्टोर और Amazon और Flipkart सहित मुख्य ऑनलाइन मार्कटप्लेस पर उपलब्ध होगा।

TCL ने लॉन्च किया 115-इंच स्क्रीन साइज वाला QD Mini LED TV, प्री-बुक करने वालों को फ्री मिलेगा 75-इंच QLED TV

Photo Credit: TCL

ख़ास बातें
  • TCL 115X955 Max QD Mini LED TV की भारत में कीमत 29,99,000 रुपये है
  • नया TV 14 जनवरी से ऑनलाइन और ऑफलाइन चैनल्स के जरिए बेचा जाएगा
  • इसे प्री-बुक करने वालों को 75-इंच QLED TV बिल्कुल मुफ्त मिलेगा
विज्ञापन
TCL ने दुनिया के सबसे बड़े QD Mini LED TV 115X955 Max को लॉन्च किया है, जिसमें 115 इंच का 4K डिस्प्ले है। कंपनी का कहना है कि यह बेहतर कंट्रास्ट और कलर एक्यूरेसी के लिए 20,000 से अधिक लोकल डिमिंग जोन से लैस है। Google TV ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला यह स्मार्ट टीवी 98% DCI-P3 कलर गैमट ​​​​को सपोर्ट करता है और पिक्चर व साउंड क्वालिटी को बढ़ाने के लिए AiPQ Pro प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें HDR5000 nits ब्राइटनेस सपोर्ट मिलता है और मॉडल को Dolby Vision IQ, HDR10+, TÜV ब्लू लाइट और TÜV फ्लिकर-फ्री सर्टिफिकेशन प्राप्त हैं। टीवी में ONKYO 6.2.2 हाई-फाई सिस्टम मिलता है। वहीं, गेमर्स के लिए 144Hz रिफ्रेश रेट, ALLM 10ms, गेम एक्सेलेरेटर और फ्रीसिंक प्रीमियम प्रो शामिल है।

TCL 115X955 Max QD Mini LED TV की भारत में कीमत 29,99,000 रुपये है। नया TV 14 जनवरी से Reliance Digital, Croma, ऑफलाइन रिटेल स्टोर और Amazon और Flipkart सहित मुख्य ऑनलाइन मार्कटप्लेस पर उपलब्ध होगा। वर्तमान में टीवी प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है। प्री-बुक करने वाले ग्राहकों को 75-इंच QLED TV बिल्कुल मुफ्त मिलेगा।
 

TCL 115X955 Max QD Mini LED TV specifications, features

TCL 115X955 Max QD Mini LED TV में 115-इंच साइज का डिस्प्ले मिलता है, जिसमें गहरे कंट्रास्ट और बेहतर कलर एक्यूरेसी के लिए 20,000 से अधिक लोकल डिमिंग जोन हैं। Google TV ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाला टीवी 98% DCI-P3 अल्ट्रा-हाई कलर गैमट ​​​​प्रदान करता है और बेहतर प्रदर्शन के लिए AiPQ Pro प्रोसेसर से लैस है। TV की AI-पावर्ड प्रोसेसिंग यूनिट बेहतरीन पिक्चर और साउंड क्वालिटी देने का दावा करती है।

लेटेस्ट QLED TV में हाई कंट्रास्ट, लो रिटेंशन और बेहतर पिक्चर के लिए HDR5000 nits और TCL की पेटेंट टी-स्क्रीन अल्ट्रा तकनीक है। डॉल्बी विजन आईक्यू और HDR10+ सपोर्ट करने वाले इस मॉडल को TUV ब्लू लाइट और TUV फ्लिकर फ्री सर्टिफिकेशन प्राप्त है। इसके अलावा, यह ONKYO 6.2.2 हाई-फाई सिस्टम से भी लैस है। 

गेम मास्टर तकनीक से लैस TCL 115X955 Max QD Mini LED TV गेमर्स के लिए 144Hz रिफ्रेश रेट, ALLM 10ms (ऑटो लो लेटेंसी मोड), रीयल-टाइम गेम स्टैट्स के लिए गेम बार और टीयर-फ्री प्लेइंग के लिए फ्री सिंक प्रीमियम प्रो जैसे फीचर्स से लैस आता है। इसमें मौजूद गेम एक्सेलेरेटर हाई पेस वाले एक्शन गेम्स के लिए ऑप्टिमाइज्ड परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है। TV एक साथ कंटेंट देखने के लिए मल्टी-व्यू 2.0 फीचर से लैस आता है। इसमें Apple डिवाइस के साथ स्मूथ कनेक्टिविटी के लिए होमकिट और एयरप्ले 2 सपोर्ट शामिल है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »