TCL ने 98, 85, और 75 इंच स्क्रीन वाले Mini LED TV किए लॉन्च, जानें कीमत

TCL C12H QD-Mini LED टीवी 75 इंच से 98 इंच तक के साइज में आते हैं।

TCL ने 98, 85, और 75 इंच स्क्रीन वाले Mini LED TV किए लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: GizmoChina

TCL C12H QD-Mini LED टीवी 75 इंच से 98 इंच तक के साइज में आते हैं।

ख़ास बातें
  • TCL C12H QD-Mini LED टीवी में कंपनी ने 4K रिजॉल्यूशन दिया है।
  • टीवी में 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज दी गई है।
  • टीवी में आकर्षक रूप से 3500 निट्स तक की ब्राइटनेस दी गई है।
विज्ञापन
TCL ने स्मार्ट TV सेग्मेंट में एक और सीरीज लॉन्च कर दी है। कंपनी ने C12H सीरीज को लॉन्च किया है जिसमें 75 इंच से लेकर 98 इंच तक साइज के टीवी शामिल हैं। टीसीएल टीवी सीरीज सी12एच के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो TCL C12H QD-Mini LED टीवी में कंपनी ने 4K रिजॉल्यूशन दिया है। इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। टीवी में आकर्षक रूप से 3500 निट्स तक की ब्राइटनेस दी गई है। जैसा कि इसके नाम से पता चलता है, टीवी में क्वांटम डॉट और मिनी एलईडी तकनीक का कॉम्बिनेशन दिया गया है। जिसके माध्यम से इसमें ज्यादा लुभावने कलर, डीप ब्लैक और कमाल की ब्राइटनेस देखने को मिलती है। कंपनी का कहना है कि ये नेक्स्ट जेनरेशन के मनोरंजन के तरीके को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं। आइए जानते हैं सीरीज के टीवी की कीमत और स्पेसिफिकेशंस। 
 

TCL C12H QD-Mini LED price

TCL C12H QD-Mini LED टीवी, जैसा कि पहले बताया गया है, 75 इंच से 98 इंच तक के साइज में आते हैं। इसमें 75 इंच, 85 इंच, और 98 इंच डिस्प्ले मिलता है। 75 इंच के टीवी का प्राइस (via)14999 युआन (लगभग 1.75 लाख रुपये) है, 85 इंच के टीवी का प्राइस 21999 युआन (लगभग 2.57 लाख रुपये) है, और 98 इंच के टीवी का प्राइस 33999 युआन (लगभग 3.97 लाख रुपये) है। कंपनी के अधिकारिक स्टोर्स से इन्हें खरीदा जा सकता है। 
 

TCL C12H TCL C12H QD-Mini LED Specifications

TCL C12H QD-Mini LED टीवी में कंपनी ने 4K रिजॉल्यूशन दिया है। इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। टीवी में आकर्षक रूप से 3500 निट्स तक की ब्राइटनेस दी गई है। जैसा कि इसके नाम से पता चलता है, टीवी में क्वांटम डॉट और मिनी एलईडी तकनीक का कॉम्बिनेशन दिया गया है। जिसके माध्यम से इसमें ज्यादा लुभावने कलर, डीप ब्लैक और कमाल की ब्राइटनेस देखने को मिलती है। 

टीवी में 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। कंट्रास्ट रेश्यो 3500,000000:1 का है। इनमें Lingyao Chip M2 का इस्तेमाल किया गया है। साउंड के लिए Anqi 2.2.2 Hi-Fi 6 चैनल 120W साउंड सिस्टम है। टीवी में 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए टीवी में 4 HDMI 2.1 पोर्ट, 1 USB-A 3.0 पोर्ट, और 2 USB 2.0 पोर्ट दिए गए हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »