ताजी हवा और हर मौसम में राहत देने वाला TCL Blue Wing III Fresh एयर कंडीशनर पेश, जानें क्या है खास

कीमत की बात की जाए तो TCL Blue Wing III फ्रेश एयर कंडीशनर की कीमत 3,499 युआन यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीबन 41,508 रुपये है।

ताजी हवा और हर मौसम में राहत देने वाला TCL Blue Wing III Fresh एयर कंडीशनर पेश, जानें क्या है खास
ख़ास बातें
  • TCL ने चीन में स्मॉल ब्लू विंग III फ्रेश एयर कंडीशनर 1.5HP पेश किया है।
  • TCL Blue Wing III फ्रेश एयर कंडीशनर की कीमत 3,499 युआन है।
  • TCL Blue Wing III Fresh Air Conditioner ब्रीदेबल फ्रेश एयर टेक्नोलॉजी है।
विज्ञापन
TCL ने चीन में स्मॉल ब्लू विंग III फ्रेश एयर कंडीशनर 1.5HP पेश किया है। यह एयर कंडीशनर कमरे में अधिकतम फ्रेश एयर के लिए टू-वे एयर रिप्लेसमेंट मैकेनिज्म से लैस है। ब्लू विंग III के 1.5HP रेटेड है। इस इनडोर यूनिट के टॉप पर एक यूनिक स्मॉल ब्लू विंग है। यहां हम आपको टीसीएल के नए एयर कंडीशनर के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

TCL Blue Wing III Fresh Air Conditioner की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो TCL Blue Wing III फ्रेश एयर कंडीशनर की कीमत 3,499 युआन यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीबन 41,508 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो यह चीन में प्री-सेल के लिए उपलब्ध है। यह एसी चीन में Jingdong जैसी ई-कॉमर्स साइट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। यह एसी ग्लोबल लेवल पर उपलब्ध होगा या नहीं फिलहाल इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।
 

TCL Blue Wing III Fresh Air Conditioner के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स


 स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात करें तो TCL Blue Wing III Fresh Air Conditioner ब्रीदेबल फ्रेश एयर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है। इसमें 4 मोड दिए गए हैं, जिनके बीच यह स्विच किया जा सकता है। जो कि ब्रीदिंग, फ्रेश एयर सक्शन, एग्जॉस्ट और इंटरनल सर्कुलेशन हैं। वॉल्युम के मामले में फ्रेश एयर 30 और 60 क्यूबिक मीटर / घंटा के बीच होती है। एयर कंडीशनर में छोटे ब्लू विंग है जिसे एक बटन से ऊपर कर सकते हैं। यह एयर कंडीशनर 3500W की कूलिंग कैपेसिटी और 5010W की हीटिंग कैपेसिटी प्रदान करता है।

ब्लू विंग III फ्रेश एयर कंडीशनर में एक आउटडोर यूनिट दी गई है, जिसमें बड़े विंग वाले ब्लेड हैं जो हवा की मात्रा को बढ़ाते हैं। बड़े विंग वाले ब्लेड का डायमीटर 442mm है, जो हवा की मात्रा में 20 प्रतिशत सुधार और हीटिंग परफॉर्मेंस में 14 प्रतिशत की ग्रोथ प्रदान करता है। एयर कंडीशनर को लगाने के लिए वॉल में दो छेद करने की जरूरत नहीं होती है। इस एसी को टीसीएल ऐप के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। यह एनर्जी एफिशिएंट एसी की इनडोर यूनिट का डाइमेंशन 907mm x 209mm x 315mm है। वहीं आउटडोर यूनिट का डाइमेंशन 795mm x 305mm x 550mm है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »