Spider-Man: No Way Home टोरेंट साइट्स पर लीक, डाउनलोड करना पड़ सकता है भारी

अवैध तरीके से CAM-रिकॉर्डेड स्पाइडर-मैन: नो वे होम की क्‍वॉलिटी इतनी खराब है कि इसे देखना मुमकिन नहीं है।

Spider-Man: No Way Home टोरेंट साइट्स पर लीक, डाउनलोड करना पड़ सकता है भारी

स्पाइडर-मैन: नो वे होम का फुल मूवी लीक वर्जन इस फैक्‍ट को कन्‍फर्म करता है कि आपको यह फ‍िल्‍म सिनेमाघरों में ही देखनी चाहिए।

ख़ास बातें
  • पायरेटेड कॉपीज की क्‍वॉलिटी बहुत खराब है
  • यह फ‍िल्‍म देखने के आपके उत्‍साह को भी बर्बाद कर देगा
  • फ‍िल्‍म भारत समेत दुनियाभर में रिलीज हो गई है
विज्ञापन
मार्वल स्‍टूडियोज की नई फ‍िल्‍म स्पाइडर-मैन: नो वे होम Spider-Man: No Way Home आज भारत में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसके साथ ही यह फ‍िल्‍म लीक भी हो गई है। टोरेंट साइट्स और अन्य नेटवर्क पर लीक 
हुई यह फ‍िल्‍म 847MB से लेकर 2.46GB तक के अलग-अलग फाइल साइज में मौजूद है। फाइल्‍स के साथ दिए गए स्‍क्रीनशॉट्स और यूजर कमेंट्स से लीक हुई ज्‍यादातर कॉपियां वास्‍तविक लगती हैं। हालांकि कुछ कमेंट्स में चेतावनी दी गई है कि लिंक धोखाधड़ी वाले हैं और वायरस व मैलवेयर को आपके कंप्‍यूटर में लोड कर सकते हैं। कुछ वास्‍तवि‍क लिंक भी हैं, जिनमें अवैध तरीके से स्पाइडर-मैन: नो वे होम को खराब विडियो क्‍वॉलिटी और विज्ञापनों के साथ अपलोड किया गया है। Gadgets 360 अवैध फाइल शेयरिंग का समर्थन नहीं करता। यह कानून के खिलाफ है और फिल्म निर्माता उनके द्वारा बनाए गए कंटेंट के लिए भुगतान के हकदार हैं। अगर आप Spider-Man के फैन हैं, लेकिन सिनेमाघरों में फ‍िल्‍म देखने को लेकर अभी सहज नहीं हैं, तो स्ट्रीमिंग सर्विसेज पर फ‍िल्‍म के रिलीज होने का इंतजार करना चाहिए। पायरेटेड कॉपीज की क्‍वॉलिटी खराब है। इसे डाउनलोड करना कानून के खिलाफ है और यह फ‍िल्‍म देखने के आपके उत्‍साह को भी बर्बाद कर देगा। 

स्पाइडर-मैन: नो वे होम का पहला लीक वर्जन गुरुवार को कई टोरेंट साइटों पर दिखाई दिया। इसमें "CAM" लेबल के साथ बताया गया था कि इसे सिनेमाघरों में एक वीडियो कैमरा से फिल्माया गया। यह फ‍िल्‍म UK और दूसरे मार्केट्स में बुधवार को और भारत में गुरुवार को रिलीज हुई है। पब्लिक में मौजूद स्क्रीनशॉट के अनुसार, स्पाइडर-मैन: नो वे होम का लीक वर्जन विज्ञापनों से भरा है।

अवैध तरीके से CAM-रिकॉर्डेड स्पाइडर-मैन: नो वे होम की क्‍वॉलिटी इतनी खराब है कि इसे देखना मुमकिन नहीं है। पब्‍लिक में मौजूद स्‍क्रीनशॉट्स के अनुसार गैजेट्स 360 बता सकता है कि खराब पिक्‍चर क्‍वॉलिटी से फ‍िल्‍म के किरदारों के चेहरे के भाव और संकेतों को समझना भी मुश्किल है। कम रोशनी वाले दृश्‍यों में कुछ भी दिखाई नहीं देता। 

शार्पनेस, डिटेल, कंट्रास्ट, क्रॉपिंग, एंगल और कलर अच्‍छे नहीं हैं। गैजेट्स 360 फ‍िल्‍म की ऑडियो क्‍वॉलिटी को वेरिफाई करने में सक्षम नहीं है। स्पाइडर-मैन: नो वे होम का फुल मूवी लीक वर्जन इस फैक्‍ट को कन्‍फर्म करता है कि आपको यह फ‍िल्‍म सिनेमाघरों में ही देखनी चाहिए।

स्पाइडर-मैन: नो वे होम में Tom Holland फ‍िल्‍म के सुपरहीरो हैं। उनकी गर्लफ्रेंड MJ की भूमिका Zendaya निभाएंगी। नई स्पाइडर-मैन मूवी में इस सीरीज की पुरानी मूवीज से कुछ विलेन के किरदार लौट रहे हैं। इनमें Electro के तौर पर Jamie Foxx और Doctor Octopus के तौर पर Alfred Molina शामिल हैं। ये दोनों विलेन स्पाइडर मैन 2 में दिखे थे। 

भारत में स्पाइडर-मैन सीरीज की मूवीज को काफी पसंद किया जाता रहा है। इससे पहले आई इस सीरीज की सभी मूवीज ने देश में अच्छा बिजनेस किया है। Spider-Man: No Way Home के भी हिट होने की उम्मीद है। यह देश में मूवी थिएटर्स में रिलीज होने वाली इस वर्ष की बड़ी फिल्मों में से एक होगी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  3. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  4. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  5. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  6. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  7. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  8. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  10. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »