सोनी ने पेश किया Bravia XR A75K 4K ओलेड TV, प्राइस से देगा सरप्राइज!

Sony A75K में Sony का काग्निटिव प्रोसेसर XR है, जो इसके प्रीमियम टीवी मॉडल का मुख्य आधार है।

सोनी ने पेश किया Bravia XR A75K 4K ओलेड TV, प्राइस से देगा सरप्राइज!

Sony Bravia XR A75K 4K OLED TV दो साइज- 65 और 55 इंच मॉडल में आती है।

ख़ास बातें
  • स्पेक्स शीट के हिसाब से यह मार्केट में मिड-सेग्‍मेंट में आ सकता है
  • A75K टीवी के दाम LG A1 टीवी से ज्‍यादा हो सकते हैं
  • Sony A75K गेमिंग के प्रति उत्साही लोगों के लिए एक बेहतरीन मॉडल होगा
विज्ञापन
टीवी (TV) मार्केट में सोनी (Sony) की अपनी वैल्‍यू है। यह ब्रैंड लगातार अपने कस्‍टमर्स के लिए नए इनोवेशन पेश करता रहता है। HDMI 2.1 सपोर्ट के साथ Sony Bravia XR A75K 4K OLED TV कंपनी की नई किफायती पेशकश है। सोनी इसके जरिए मार्केट में बड़े हिस्‍से पर कब्‍जा जमाने की कोशिश कर रही है। हालांकि सोनी ने अभी तक इस टीवी की कीमत नहीं बताई है, लेकिन इसकी स्‍पेक्‍सशीट से संकेत मिलता है कि टीवी की कीमत हाई-एंड टीवी से कम होगी।

Sony A90K कंपनी का पहला QD-OLED टीवी है, जबकि A80K OLED भी 4K सपोर्ट के साथ एक और प्रीमियम पेशकश है। Sony A75K टीवी भी एक 4K OLED टीवी है, लेकिन स्पेक्स शीट के हिसाब से यह मार्केट में मिड-सेग्‍मेंट में दस्‍तक दे सकता है। सोनी ने संकेत दिया है कि A75K टीवी के दाम LG A1 टीवी से ज्‍यादा हो सकते हैं। LG A1 में कोई HDMI 2.1 पोर्ट नहीं है और इसकी कीमत लगभग 900 डॉलर है।

2 HDMI 2.1 पोर्ट और 120Hz के डिस्प्ले रिफ्रेश रेट व VRR फीचर्स के साथ ये टीवी हाई-क्वालिटी 4K वीडियो कंटेंट ऑफर करते हैं। Sony A75K गेमिंग के प्रति उत्साही लोगों के लिए एक बेहतरीन मॉडल होगा, क्योंकि इसमें VRR समेत कई खूबियां हैं। खास बात यह है कि Sony A75K में Sony का काग्निटिव प्रोसेसर XR है, जो इसके प्रीमियम टीवी मॉडल का मुख्य आधार है। इसके अलावा A75K की अनुमानित कम कीमत को एडजस्‍ट करने के लिए कंपनी ने इसका डिजाइन छोटा कर दिया गया है। इसके अलावा कंपनी ओवरऑल साउंड क्‍वॉलिटी को कम कर सकती है। 

Sony Bravia XR A75K 4K OLED TV दो साइज- 65 और 55 इंच मॉडल में आती है। यह स्‍टैंडर्ड Google टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्‍ड वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप्स क्रोमकास्ट और Google असिस्‍टेंट पर चलता है। कंपनी ने A75K टीवी की प्राइसिं‍ग और रिलीज की जानकारी जारी नहीं दी है।

बात करें कुछ और प्रोडक्‍ट्स की, तो Sony HT-S400 साउंडबार को ग्लोबली लॉन्च कर दिया गया है। यह 2.1 चैनल साउंडबार वायरलेस सबवूफर के साथ आता है और इसमें 330 वॉट का कुल पावर आउटपुट मिलता है। इसमें Sony की S-Force Pro front surround टेक्नोलॉजी डॉल्बी डिजिटल ऑडियो के साथ दी गई है। Sony HT-S400 में छोटा ओलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें रिमोट कंट्रोल इनपुट की जानकारी दिखाई जाती है। सोनी का नया साउंडबार एनवायरमेंट फ्रेंडली होने का दावा करता है क्योंकि इसके सबवूफर के एक पैनल में रिसाइकिल प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »