Sony ने लॉन्‍च किया 1.82 लाख रुपये का 55 इंच Bravia 7 Mini LED TV, जानें खूबियां

Sony Bravia 7 series : दावा है कि Bravia 7 Mini LED टीवी सीरीज में मूवीज या शोज देखने पर रियल सी फ‍ीलिंग आती है जैसे-आप भी उस दुनिया में पहुंच गए हों।

Sony ने लॉन्‍च किया 1.82 लाख रुपये का 55 इंच Bravia 7 Mini LED TV, जानें खूबियां

Photo Credit: Sony

Sony Bravia 7 Mini LED को दो मॉडलों में उतारा गया है। मॉडल K-55XR70 के दाम 1,82,990 रुपये से शुरू होते हैं, जोकि 55 इंच का टीवी है।

ख़ास बातें
  • सोनी Bravia 7 Mini LED टीवी सीरीज लॉन्‍च
  • 55 और 65 इंच स्‍क्रीन साइज में लाए गए नए टीवी
  • 1.82 लाख रुपये है शुरुआती कीमत
विज्ञापन
Sony Bravia 7 series : सोनी ने Bravia 7 Mini LED टीवी सीरीज को भारत में लॉन्‍च कर दिया है। सोनी के नए टीवी में शानदार विजुअल्‍स और ऑडियो मिलने का दावा किया गया है। ये टीवी काग्निटिव प्रोसेसर एक्‍सआर से पैक हैं। मिनी एलईडी इनमें इस्‍तेमाल हुई है और एक्सआर ट्रिलुमिनोस प्रो टेक्‍नॉलजी है, जिसकी वजह से टीवी में बेहतरीन विजुअल्‍स उभरते हैं। दावा है कि Bravia 7 Mini LED टीवी सीरीज में मूवीज या शोज देखने पर रियल सी फ‍ीलिंग आती है जैसे-आप भी उस दुनिया में पहुंच गए हों। टीवी में मिलने वाला प्राइम वीडियो कैलिब्रेटेड मोड पिक्‍चर क्‍वॉलिटी को अपने हिसाब से एडजस्‍ट कर लेता है और इसका फायदा मूवी, सीरीज देखने में होता है। 
 

Sony Bravia 7 Mini LED Series Price 

Sony Bravia 7 Mini LED को दो मॉडलों में उतारा गया है। मॉडल K-55XR70 के दाम 1,82,990 रुपये से शुरू होते हैं, जोकि 55 इंच का टीवी है। K-65XR70 मॉडल की कीमत 2,29,990 रुपये से शुरू है, जोकि 65 इंच का टीवी है। कंपनी 75 इंच का मॉडल भी लाने वाली है, जिसके दाम अभी डिसाइड नहीं हैं। सोनी के सेंटर्स और प्रमुख इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स स्‍टोर्स पर इन टीवी को खरीदा जा सकता है। 
 

Sony Bravia 7 Mini LED series Specifications, features

Sony Bravia 7 Mini LED सीरीज की खूबी है कि इन्‍हें कई स्‍क्रीन साइज में लाया गया है। ये टीवी 55 इंच, 65 इंच और 75 इंच स्‍क्रीन साइज में उपलब्‍ध हैं। दावा है कि मिनी एलईडी पैन और XR कॉस्‍ट्रास्‍ट बूस्‍टर होने से टीवी में डीप ब्‍लैक और ब्राइट वाइट कलर आता है। 

120 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट के साथ ये टीवी 3840x2160 पिक्‍सल्‍स रेजॉलूशन जनरेट करते हैं यानी 4K तक कंटेंट देखा जा सकता है। सबसे खास फीचर है कि इनमें कैमरा भी लगा है, जिसे आप गूगल मीट के दौरान यूज कर पाएंगे। टीवी में 32 जीबी स्‍टोरेज है। रैम की जानकारी नहीं दी गई है। 

ऑडियो के मामले में भी इन टीवी को दमदार बताया गया है। इनका ऑडियो आउटपुट 40वॉट है। इनमें अकॉस्टिक मल्‍टी-ऑडियो टेक्‍नॉलजी और एक्‍सआर साउंड का इस्‍तेमाल हुआ है। इसका फायदा होता है कि स्‍क्रीन में दिखने वाले एक्‍शन के हिसाब से टीवी साउंड को एडजस्‍ट कर देता है। ये टीवी 3डी सराउंड साउंड जनरेट करता है, जिससे क्‍लीयर आवाज कानों तक पहुंचती है। 

Sony Bravia 7 Mini LED सीरीज में गेमर्स को भी कई फायदे मिलते हैं। यह ऑटो एचडीआर टोन मैपिंग और ऑटो लो लेटेंसी मोड (ALLM) को सपोर्ट करते हुए PlayStation 5 के लिए ऑप्‍टमाइज हो जाते हैं। इससे ग‍ेमिंग के दौरान स्‍मूद एक्‍सपीरियंस मिलता है। 

ये टीवी Google TV से पावर्ड हैं और यूजर्स 10 हजार से ज्‍यादा ऐप्‍स और गेम्‍स को डाउनलोड कर पाएंगे। Apple AirPlay2 के साथ भी ये टीवी इंटीग्रेट हो जाते हैं। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस की बात करें तो 4 HDMI पोर्ट, 2 यूएसबी पोर्ट का सपोर्ट इनमें हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  3. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  4. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  5. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  6. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  8. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  10. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »