अब बड़े पर्दे पर लौटेगा Shaktiman... सोनी पिक्चर्स इंडिया ने की फिल्म की घोषणा!

सोनी पिक्चर्स ने खुलासा किया है कि कंपनी टीवी सीरीज के ओरिजनल प्रोड्यूसर के साथ काम करेगी।

अब बड़े पर्दे पर लौटेगा Shaktiman... सोनी पिक्चर्स इंडिया ने की फिल्म की घोषणा!

Sony Pictures ने Shaktimaan पर फिल्म बनाने की घोषणा कर दी है।

ख़ास बातें
  • ओरिजनल शक्तिमान टीवी सीरीज 1997 में शुरू की गई थी।
  • Sony Pictures के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है शक्तिमान मूवी का टीजर।
  • टीवी सीरीज को मुकेश खन्ना के भीष्म इंटरनेशनल ने प्रोड्यूस किया था।
विज्ञापन
भारत का सबसे पॉपुलर सुपरहीरो शक्तिमान (Shaktimaan) फिर से लौट रहा है। अबकी बार यह देसी सुपरहीरो टीवी पर नहीं बल्कि बड़े पर्दे पर दिखाई देगा। Sony Pictures ने Shaktimaan पर फिल्म बनाने की घोषणा भी कर दी है। ओरिजनल शक्तिमान टीवी सीरीज 8 साल तक डीडी नेशनल (DD National) चैनल पर चली थी। उस वक्त शक्तिमान टीवी सीरीज को मुकेश खन्ना के भीष्म इंटरनेशनल (Bheeshm International) ने बनाया था। अब सोनी पिक्चर्स इंडिया ने मूवी बनाने के लिए शो के प्रोड्यूसर भीष्म इंटरनेशनल और ब्रुइंग थॉट्स (Brewing Thoughts) के साथ भागीदारी की है। ओरिजनल टीवी सीरीज में शक्तिमान का किरादार एक्टर मुकेश खन्ना ने निभाया था। 

Sony Pictures के यूट्यूब चैनल पर शक्तिमान मूवी का टीजर शेयर किया गया है। वीडियो के डिस्क्रिप्शन में लिखा गया है, (हिंदी में अनुवादित) "स्टूडियो आइकॉनिक सुपरहीरो के जादू को फिर से जीवंत करना चाह रहा है।" सोनी पिक्चर्स ने खुलासा किया है कि कंपनी टीवी सीरीज के ओरिजनल प्रोड्यूसर के साथ काम करेगी। जिन्होंने शक्तिमान और उनके दोहरे व्यक्तित्व, पंडित गंगाधर विद्याधर मायाधर ओंकारनाथ शास्त्री को भी टीवी पर बखूबी दिखाया था। 

स्टूडियो ने एक ट्विट के जरिए कहा, (हिंदी में अनुवादित) "भारत और विश्वभर में हमारे कई सुपरहीरो की अपार सफलता के बाद अब हमारे देसी सुपरहीरो की बारी है।"

शक्तिमान पर बनने वाली इस फिल्म को कौन डायरेक्ट करेगा और इसमें कौन से एक्टर्स को लिया जाएगा अभी तक इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। ओरिजनल शक्तिमान टीवी सीरीज 1997 में शुरू की गई थी और यह हिंदी भाषा में टीवी पर 8 साल तक चली थी। उस वक्त टीवी सीरीज ने अपने साथ करोड़ों दर्शकों को जोड़ा था और इसमें युवाओं की संख्या सबसे ज्यादा थी। शक्तिमान मूवी की रिलीज डेट (Shaktimaan Movie release date) के बारे में भी अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है।  

Sony Pictures India में शक्तिमान पहले इंडियन सुपरहीरो के तौर पर एंट्री करने जा रहा है। स्टूडियो का कहना है कि यह पेरेंट कंपनी Sony Pictures Entertainment से इसके बारे में विशेष राय लेगा। इसके अलावा अमेरिका के कैलिफोर्निया की कल्वर सिटी में स्थित इसके हेडक्वार्टर्स से मूवी मेकिंग में इस्तेमाल होने वाली लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और पोस्ट प्रोडक्शन के बारे में भी खास जानकारी लेगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »