Samsung ने लॉन्‍च किए वाई-फाई वाले मेड-इन इंडिया रेफ्र‍िजरेटर, छूते ही खुल जाता है डोर, जानें प्राइस

सैमसंग के ये फ्र‍िज वाई-फाई से लैस हैं और स्मार्टथिंग्स ऐप के जरिए ऑपरेट किए जा सकते हैं। कंपनी ने कहा है कि रेफ्रिजरेटर की नई रेंज में उसने भारतीय कंस्‍यूमर्स के हिसाब से फीचर्स दिए हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 जनवरी 2023 17:05 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग साइड-बाई-साइड रेफ्रिजरेटर 2023 लॉन्‍च
  • यह ‘ऑटो ओपन’ डोर तकनीक के साथ आते हैं
  • भारतीय कंस्‍यूमर्स के हिसाब से मिलते हैं फीचर्स

कंपनी ने इन रेफ्रि‍जरेटर्स में दही जमाने वाली तकनीक भी दी है, जिसे वह कर्ड माइस्ट्रो कहती है।

सैमसंग (Samsung) ने भारत में अपने नए रेफ्र‍िजरेटर लॉन्‍च किए हैं। सैमसंग ने इन्‍हें साइड-बाई-साइड रेफ्रिजरेटर 2023 रेंज बताया है, जोकि प्रीमियम कैटिगरी में दस्‍तक देते हैं। सैमसंग के ये फ्र‍िज वाई-फाई से लैस हैं और स्मार्टथिंग्स ऐप के जरिए ऑपरेट किए जा सकते हैं। कंपनी ने कहा है कि रेफ्रिजरेटर की नई रेंज में उसने भारतीय कंस्‍यूमर्स के हिसाब से फीचर्स दिए हैं। कंपनी ने इन रेफ्रि‍जरेटर्स में दही जमाने वाली तकनीक भी दी है, जिसे वह कर्ड माइस्ट्रो कहती है।  

सैमसंग साइड-बाई-साइड रेफ्रिजरेटर 2023 रेंज की एक और खूबी इनमें दिया गया ‘ऑटो ओपन' डोर है। कंपनी के मुताबिक ये फ्र‍िज छूने पर ही खुल जाते हैं, क्‍योंकि इनमें टच सेंसर लगाया गया है। सैमसंग ने कहा है कि नई रेंज में डिजिटल इन्वर्टर मोटर कंप्रेसर पर वह 20 साल की वॉरंटी दे रही है, जो सुनिश्चित करता है कि प्रोडक्‍ट टिकाऊ है।

सैमसंग इंडिया में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स बिजनेस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट मोहनदीप सिंह ने कहा कि कंपनी की नई 2023 साइड-बाई-साइड रेफ्रिजरेटर लाइन-अप भारतीय कंस्‍यूमर्स की 3 मुख्य जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाई गई है। यह रेफ्र‍िजरेशन की अलग-अलग जरूरतें पूरी कर सकती है। किचन की खूबसूरती बढ़ाती है साथ ही कनेक्टिड लिविंग के जरिए सहूलियत देती है। 

इन रेफ्रि‍जरेटरों की शुरुआती कीमत 1 लाख 13 हजार रुपये है। ये फ्र‍िज 653 लीटर कैपिसिटी और चार ग्लास फिनिश कलर्स में आते हैं। इनमें ग्लैम डीप चारकोल, क्लीन वाइट, क्लीन नेवी और क्लीन पिंक शामिल हैं। इन रेफ्र‍िजरेटर्स को ऑफलाइन और ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। 
Advertisement

साइड-बाइ-साइड रेफ्रिजरेटर की खूबियों की बात करें, तो इनमें कन्वर्टिबल 5-इन-1 मोड मिलता है। इस फीचर से कंस्‍यूमर्स को सामान रखने की ज्यादा जगह और सुविधा मिलती है। इसके साथ ही पांच मोड - नॉर्मल, सीजनल, एक्स्ट्रा फ्रिज, वेकेशन तथा होम अलोन मिलते हैं। नॉर्मल मोड में फ्रिज और फ्रीजर दोनों मोड होंगे, लेकिन होम अलोन और वेकेशन मोड में केवल फ्रीजर चलेगा, फ्रिज बंद रहेगा। जिस दिन स्टोरेज स्पेस ज्यादा चाहिए उस दिन एक्स्ट्रा फ्रिज मोड की मदद से फ्रीजर को भी फ्रिज में बदला जा सकेगा। इससे सामान रखने की जगह बढ़ जाएगी। जैसाकि हमने आपको बताया इन फ्रि‍ज में कर्ड माइस्ट्रो+ टेक्नॉलजी है। यह फ्र‍िज में दही जमाने में मदद करती है, लेकिन यूजर चाहें तो इसकी ट्रे को फ्र‍िज से हटा भी सकते हैं। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.