Samsung 85-inch Terrace टीवी लॉन्च, बालकनी या छत कहीं भी करें इस्तेमाल

Samsung Terrace में 85 इंच स्क्रीन दी गई है जो कि मिनी एलईडी टेक्नोलॉजी का सपोर्ट करती है।

Samsung 85-inch Terrace टीवी लॉन्च, बालकनी या छत कहीं भी करें इस्तेमाल

Photo Credit: Samsung

Samsung Terrace टीवी में 85 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Samsung 85-inch Terrace की कीमत $19,999 (लगभग 16,54,125 रुपये) है।
  • Samsung Terrace में 85 इंच स्क्रीन मिनी LED टेक्नोलॉजी का सपोर्ट करती है।
  • सेफ्टी की बात करें तो Samsung Terrace टीवी IP56 सर्टिफाइड है।
विज्ञापन
कोरियन टेक दिग्गज Samsung ने अपनी प्रीमियम सीरीज The Terrace में नया 85 इंच Mini LED TV लॉन्च कर दिया है। 85 इंच की डिस्प्ले वाला सैमसंग का यह स्मार्ट टीवी घर या बाहर कहीं भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। यहां हम आपको Samsung 85-inch Terrace के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Samsung 85-inch Terrace की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Samsung 85-inch Terrace की कीमत $19,999 (लगभग 16,54,125 रुपये) है।


Samsung 85-inch Terrace की खासियतें


Samsung Terrace में 85 इंच स्क्रीन दी गई है जो कि मिनी एलईडी टेक्नोलॉजी का सपोर्ट करती है। मिनी एलईडी एलसीडी डिस्प्ले के लिए एक प्रकार की बैकलाइटिंग टेक्नोलॉजी है। यह सामान्य एलईडी बैकलिट डिस्प्ले में इस्तेमाल किए जाने वाले एलईडी की तुलना में बहुत छोटे एलईडी का इस्तेमाल करती है, जो ज्यादा क्लियर और ब्राइट इमेज प्रदान करती है। सैमसंग टेरेस टीवी खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है, जहां औसत या हाई ब्राइटनेस वाली स्क्रीन ज्यादा रोशनी के चलते अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाती है। 

सेफ्टी की बात करें तो यह टीवी IP56 सर्टिफाइड है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करती है। इसलिए यूजर्स को हर बार बारिश होने पर चिंता करने या अपने टीवी की सेफ्टी के लिए अन्य कदम उठाने की जरूरत नहीं है। सैमसंग टेरेस में क्वांटम एचडीआर 2000 के साथ 4K नियो QLED डिस्प्ले है, जो ज्यादा रियल कलर्स के साथ शानदार फोटो क्वालिटी प्रदान करता है। यह एचडीआर10+ और एचएलजी एचडीआर फॉर्मेट का भी सपोर्ट करता है। Samsung 85-inch Terrace उन लोगों के लिए एकदम सही विकल्प है जो अपनी बालकनी या बगीचे में बेहतरीन होम थिएटर का अनुभव लेना चाहते हैं।
   
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »