Reliance Jio का JioTV अब डेस्कटॉप पर भी

रिलायंस जियो ने चुपचाप अपनी जियोटीवी लाइव स्ट्रीमिंग सर्विस का एक वेब वर्ज़न लॉन्च कर दिया है। JioTV से पहले JioCinema जियो की दूसरी ऐसी सर्विस है जिसके वेब वर्ज़न को लॉन्च किया गया है। नई सुविधा आने से यूज़र अब वेब ब्राउज़र के जरिए सभी लाइव टीवी शो देख सकते हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2017 15:36 IST
रिलायंस जियो ने चुपचाप अपनी जियोटीवी लाइव स्ट्रीमिंग सर्विस का एक वेब वर्ज़न लॉन्च कर दिया है। JioTV से पहले JioCinema जियो की दूसरी ऐसी सर्विस है जिसके वेब वर्ज़न को लॉन्च किया गया है। नई सुविधा आने से यूज़र अब वेब ब्राउज़र के जरिए सभी लाइव टीवी  शो देख सकते हैं।

जियो टीवी और जियो सिनेमा के वेब वर्ज़न को एक्सेस करने के लिए, इन लिंक पर क्लिक करें। इन दोनों के वेब वर्ज़न ऐप की तरह ही हैं और ये एंड्रॉयड व आईओएस के लिए उपलब्ध हैं। जियो टीवी वेबसाइट की जानकारी सबसे पहले  TelecomTalk ने दी। जियो टीवी पर यूज़र सभी टीवी चैनल कैटेगरी दी गई हैं जिनमें एंटरटेनमेंट, मूवी, न्यूज़ और स्पोर्ट्स शामिल हैं। इसके साथ ही रेगुलर स्टैंडर्ड डेफिनेशन (एसडी) समकक्ष की तुलना में एचडी चैनल को फिल्टर करने का विकल्प भी है। जियो टीवी के वेब वर्ज़न में अपनी पसंदीदा क्षेत्रीय भाषा वाले चैनल चुनने का भी विकल्प है। कैच-अप फ़ीचर भी मौज़ूद है जिससे यूज़र पिछले सात दिनों के कंटेंट को देख पाएंगे।
Advertisement

वेब पर जियोटीवी या जियोसिनेमाा के लिए आपको इनकी वेबसाइट पर लॉगइन करना होगा। जिसके लिए एक वैध यूज़र आईडी और पासवर्ड की जरूरत होगी। ऐप वर्ज़न से अलग, वेब वर्ज़न को एक्सेस करने के लिए आपके पास जियो मोबाइल नेटवर्क का होना जरूरी नहीं है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी ने यह कदम इसलिए उठाया गै ताकि यूज़र वाई-फाई या दूसरे मोबाइल नेटवर्क से कनेक्ट होने पर भी अपने पसंदीदा चैनल को देख सकें।

जियोटीवी के वेब वर्ज़न को रिलीज़ करने के पीछ एक बड़ी वज़न लाइव स्पोर्ट्स हो सकती है। वेब पर लाइव स्पोर्ट्स देखने वाले यूज़र के चलते हॉटस्टार जैसी सेवाएं ख़ासी लोकप्रिय हुई हैं। जियो सब्सक्राइबर के पास अपने पसंदीदा चैनल को बड़े स्क्रीन पर देखने का विकल्प होगा।
Advertisement

वहीं जियो सिनेमा ऐसे यूज़र के लिए है जो अपने पीसी और लैपटॉप पर अपनी पसंदीदा मूवी को बड़े स्क्रीन पर देखने का विकल्प चाहते हैं।
Advertisement

रिलायंस जियो के JioTV और JioCinema ऐप में अभी अमेज़न फायर टीवी स्टिक, गूगल क्रोमकास्ट या ऐप्पल टीवी के लिए अलग से ऐप सपोर्ट नहीं है। जून में इसी साल, जियो टीवी आईओएस ऐप में आईफोन और आईपैड पर ज़्यादा बेहतर अनुभव के लिए कुछ बदलाव किए गए थे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  3. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.