Realme ने स्मार्ट SLED टीवी के साथ लॉन्च किया रियलमी साउंडबार, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Realme Smart SLED TV 55-inch की कीमत भारत में 42,999 रुपये रखी गई है, हालांकि टीवी को शुरुआत में लॉन्च ऑफर के तहत पहली सेल में 39,999 रुपये में बेच जाएगा।

Realme ने स्मार्ट SLED टीवी के साथ लॉन्च किया रियलमी साउंडबार, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Realme Smart SLED 4K TV की कीमत 42,999 रुपये है

ख़ास बातें
  • Realme Smart SLED TV 55-इंच हुआ लॉन्च
  • Realme 100W Soundbar भी किया गया पेश
  • टीवी की कीमत 42,999 रुपये और साउंडबार की कीमत 6,999 रुपये है
विज्ञापन
Realme Smart SLED TV को भारत में 55-इंच साइज़ में लॉन्च किया गया है। नया स्मार्ट टीवी दुनिया का पहला SLED 4K टीवी है, जो एक फ्लैगशिप-लेवल विज़अुल अनुभव देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। रियलमी स्मार्ट एसएलईडी टीवी 55 इंच के “बेज़ल-लेस, मेटल डिज़ाइन” को पेश करता है, जिसमें 9.5 एमएम पतले बेज़ल्स हैं। यह SLED पैनल के साथ आता है, जिसे Realme और SPD Technology के मुख्य वैज्ञानिक John Rooymans द्वारा सह-विकसित किया गया है। स्मार्ट एसएलईडी टीवी के अलावा, रियलमी ने भारतीय बाज़ार में अपना पहला साउंडबार भी लॉन्च किया है, जिसे कंपनी ने Realme 100W Soundbar के नाम से मार्केट में उतारा है। नया साउंडबार 40 वाट सबवूफर के साथ आता है और इसमें 60W फुल-रेंज स्पीकर्स शामिल हैं।
 

Realme Smart SLED TV 55-inch, Realme 100W Soundbar price in India

रियलमी स्मार्ट एसएलईडी टीवी 55-इंच की कीमत भारत में 42,999 रुपये रखी गई है, हालांकि टीवी को शुरुआत में लॉन्च ऑफर के तहत पहली सेल में 39,999 रुपये में बेच जाएगा। यह Flipkart और Realme.com के जरिए प्री-बुकिंग के लिए 15 अक्टूबर मध्यरात्री 12 बजे (16 अक्टूबर सुबह 12:01 बजे) से उपलब्ध होगा। दूसरी ओर, Realme 100W साउंडबार 6,999 रुपये में 16 अक्टूबर से अमेज़न, फ्लिपकार्ट और Realme.com वेबसाइट के जरिए बेचा जाएगा।
 

Realme Smart SLED TV 55-inch specifications

रियलमी स्मार्ट एसएलईडी टीवी 55 इंच एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है और इसमें सिनेमैटिक डिस्प्ले है, जो 1.7 बिलियन रंगों के साथ 4K अल्ट्रा एचडी रिज़ॉल्यूशन देता है। मालिकाना डिस्प्ले पैनल 94.6 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ आता है। दावा है कि यह 108 प्रतिशत तक NTSC कलर गैमट ​​दे सकता है। यह डिस्प्ले को हाई कलर गैमट ​​का उत्पादन करने में मदद करता है, जिसके लिए कंपनी का दावा है कि यह QLED पैनल के समान है।

अलग डिस्प्ले पैनल के अलावा, रियलमी ने स्मार्ट SLED टीवी पर एक नेटिव कलर ट्यूनिंग जोड़ी है, जो रंग उत्पादन को ऑप्टिमाइज़ करने के लिए बिल्ट-इन क्रोमा बूस्ट पिक्चर इंजन के साथ मिलकर काम करता है। स्टैंडर्ड, स्पोर्ट, गेम, विविड, एनर्जी सेविंग, यूज़र और मूवी जैसे सात डिस्प्ले मोड भी मिलते हैं। लो ब्लू लाइट एमिशन के लिए यह टीवी टीयूवी रीनलैंड सर्टिफिकेशन के साथ आता है।

Realme Smart SLED TV 55-inch क्वाड-कोर मीडियाटेक चिपसेट पर काम करता है, जिसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज़ कोर्टेक्स-ए55 सीपीयू और माली-470 एमपी3 जीपीयू शामिल है और यह 16 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। टीवी में डॉल्बी ऑडियो तकनीक के साथ 24 वाट क्वाड स्टीरियो स्पीकर सिस्टम भी शामिल है।

यह टीवी गूगल असिस्टेंट सपोर्ट के साथ आता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में तीन एचडीएमआई पोर्ट, दो यूएसबी पोर्ट, एक एवी आउट, एक ईथरनेट पोर्ट और एक हेडफोन जैक शामिल हैं। टीवी में ब्लूटूथ 5.0 और इन्फ्रारेड के साथ ही वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए डुअल-बैंड वाई-फाई सपोर्ट भी मिलता है। इसके अलावा, यह अमेज़न प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स और यूट्यूब के लिए समर्पित हॉटकीज़ वाले स्मार्ट रिमोट के साथ आता है।
 

Realme 100W Soundbar specifications

रियलमी का 100 वाट साउंडबार दो फुल-रेंज 2.25-इंच 15 वाट स्पीकर्स और दो 15 वाट ट्वीटर्स के साथ आता है जो कुल 60 वाट का आउटपुट लाते हैं। 40 वाट का सबवूफर भी है, जिसमें 50 हर्ट्ज़ से 24 किलोहर्ट्ज़ लो फ्रीक्वेंसी एनहांसमेंट है।
 
realme

कनेक्टिविटी के लिहाज से, साउंडबार ऑप्टिकल ऑडियो पोर्ट, कोक्सियल पोर्ट, एचडीएमआई (एआरसी) पोर्ट, औक्स-इन और यूएसबी पोर्ट के साथ-साथ ब्लूटूथ 5.0 से लैस आता है। Realme का दावा है कि साउंडबार टीवी साउंड को 200 प्रतिशत तक बढ़ाने में सक्षम है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »