Paris Olympics 2024 में नीरज चोपड़ा और हॉकी में आज भारत जीतेगा पदक! इस टाइम ऐसे देखें ऑनलाइन मैच

Hockey, Neeraj Chopra Final Live Streaming : India vs Spain live हॉकी मैच को Sports 18 1 HD/SD पर दिखाया जाएगा।

Paris Olympics 2024 में नीरज चोपड़ा और हॉकी में आज भारत जीतेगा पदक! इस टाइम ऐसे देखें ऑनलाइन मैच

दोनों मैचों को आप अपने मोबाइल, वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं।

ख़ास बातें
  • पेरिस ओलंपिक में आज होंगे भारत के अहम मुकाबले
  • नीरज चोपड़ा गोल्‍ड के लिए फेकेंगे जैवलिन
  • भारतीय हॉकी टीम ब्रॉन्‍ज मेडल के लिए करेगी मुकाबला
विज्ञापन
Hockey, Neeraj Chopra Final Live Streaming : भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट के साथ ओलंपिक में हुए वाकये ने पूरे देश को मायूस किया है। करोड़ों भारतीय दुखी हैं। विनेश से गोल्‍ड मेडल की आस लगाए देशवासियों के लिए आज खुशी का नया मौका आ सकता है। जेवलिन थ्रो के फाइनल में नीरज चोपड़ा गोल्‍ड के लिए खेलेंगे, जबकि भारतीय हॉकी टीम ब्रॉन्‍ज मेडल के लिए स्पेन से मुकाबला करेगी। हॉकी टीम का मुकाबला अब से थोड़ी देर में शुरू होने वाला है, जबकि नीरज भारतीय समयानुसार आज रात खेलेंगे। दोनों मैच आप लाइव स्‍ट्रीम कर सकते हैं। इसकी डिटेल हम आपको दे रहे हैं।       


Paris Olympics 2024 में भारत बनाम स्‍पेन का हॉकी मैच कब खेला जाएगा? 
भारत बनाम स्‍पेन का हॉकी मैच आज गुरुवार 8 अगस्‍त को होगा। दोनों टीमें ब्रॉन्‍ज मेडल के लिए मुकाबला करेंगी। 


India vs Spain live हॉकी मैच कितने बजे शुरू होगा? 
India vs Spain का ओलंपिक हॉकी मैच भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे से शुरू होगा।  


India vs Spain live हॉकी मैच किस टीवी चैनल पर लाइव टेलिकास्‍ट होगा? 
India vs Spain live हॉकी मैच को Sports 18 1 HD/SD पर दिखाया जाएगा। ये चैनल इंग्लिश कमेंट्री प्रसारित करेंगे। हिंदी कमेंट्री Sports 18 3 पर दिखाई जाएगी। 


India vs Spain live हॉकी मैच ऑनलाइन लाइव कहां देखें? 
India vs Spain live हॉकी मैच को आप अपने मोबाइल, वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं। यह जियो सिनेमा पर दिखाया जाएगा। 


Paris Olympics 2024 में नीरज चोपड़ा का जैवलिन थ्रो फाइनल कब होगा? 
Paris Olympics 2024 में नीरज चोपड़ा का जैवलिन थ्रो फाइनल आज 8 अगस्‍त को होगा। 


नीरज चोपड़ा का जैवलिन थ्रो फाइनल कितने बजे से शुरू होगा? 
पेरिस ओलंपिक में पुरुषों का जैवलिन थ्रो फाइनल भारतीय समयानुसार रात 11:55 बजे से शुरू होगा। 


नीरज चोपड़ा का जैवलिन थ्रो फाइनल किस चैनल पर लाइव दिखाया जाएगा? 
नीरज चोपड़ा का जैवलिन थ्रो फाइनल मैच Sports18 नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकेगा। 


नीरज चोपड़ा का जैवलिन थ्रो फाइनल ऑनलाइन लाइव कहां देख सकते हैं? 
Paris Olympics 2024 में नीरज चोपड़ा का जैवलिन थ्रो फाइनल JioCinema ऐप और वेबसाइट पर स्‍ट्रीम किया जा सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »