OnePlus की नई टीवी सीरीज़ की कीमत का टीज़र ज़ारी

OnePlus India के ट्वीट के अनुसार, वनप्लस टीवी सीरीज़ की शुरुआती कीमत 1X,999 रुपये होगी, जिसका मतलब साफ है कि इस टीवी की कीमत 10,999 से 19,999 रुपये के बीच की होगी।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 9 जून 2020 18:25 IST
ख़ास बातें
  • आगामी OnePlus TV की शुरुआती कीमत 1X,999 रुपये होगी
  • कई स्क्रीन साइज़ में पेश होगी नई वनप्लस टीवी सीरीज़
  • OnePlus TV Q1 Pro की कीमत 99,990 रुपये है

2 जुलाई को लॉन्च होगी नई OnePlus TV सीरीज़

OnePlus ने हाल ही में अपनी आगामी स्मार्ट टीवी सीरीज़ को भारत में लॉन्च करने की जानकारी दी थी। कंपनी ने कहा था कि वह 2 जुलाई को अपनी स्मार्ट टीवी सीरीज़ से पर्दा उठाएगी। अब कंपनी ने इस टीवी मॉडल की शुरुआती कीमत की ओर इशारा दिया है। OnePlus India के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है  कि आगामी वनप्लस टीवी सीरीज़ की शुरुआती कीमत 1X,999 रुपये होगी। कंपनी ने फैन्स से कीमत का सही अनुमान लगाने को कहा है। यह तो पहले ही खुलासा कर दिया गया था कि नई टीवी सीरीज़ पिछले साल लॉन्च हुए टीवी सीरीज़ से किफायती होगी, हालांकि असल कीमत की जानकारी साफ नहीं थी। पिछले साल वनप्लस ने OnePlus TV Q1 और Q1 Pro लॉन्च किया था।
 

OnePlus India के ट्वीट के अनुसार, वनप्लस टीवी सीरीज़ की शुरुआती कीमत 1X,999 रुपये होगी, जिसका मतलब साफ है कि इस टीवी की कीमत 10,999 से 19,999 रुपये के बीच की होगी। अन्य ब्रांड जैसे Realme ने भी हाल ही में 12,999 रुपये और 21,999 रुपये की कीमत वाले टीवी मॉडल लॉन्च थे। इस ट्वीट के माध्यम से वनप्लस ने आगामी टीवी सीरीज़ के बारे में अन्य कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की। हालांकि, पिछले दिनों ज़ारी की प्रेस रिलीज़ में यह खुलासा हुआ था कि यह टीवी मॉडल्स कई स्क्रीन साइज़ के साथ आएंगे, जो कि मिड-रेंज के साथ-साथ एंट्री लेवल सेगमेंट टीवी होंगे।

कंपनी ने टीवी के वैल्यू फॉर मनी आस्पेक्ट पर ज़ोर दिया है, जिससे संकेत मिलता है कि कंपनी स्पेसिफिकेशन के मामले में कोई समझौता नहीं करेगी और किफायती प्राइस टैग के साथ भी वही स्पेसिफिकेशन मौजूद होंगे। कंपनी ने अपनी प्रेस रिलीज़ में यह बताया कि नए मॉडल में "philosophy of burdenless design" और बेस्ट डिस्प्ले दिया जाएगा।

याद दिला दें, वनप्लस ने पिछले साल सितंबर में OnePlus TV Q1 और Q1 Pro टीवी लॉन्च किया था। यह टीवी 55 इंच 4K रिजॉल्यूशन QLED पैनल के साथ आए थे। वनप्लस टीवी क्यू1 की कीमत 69,900 रुपये है और वनप्लस टीवी क्यू1 प्रो 99,990 रुपये में बिकता है।
 

वनप्लस टीवी क्यू1 प्रो 50 वॉट साउंडबार के साथ आता है, जिसमें आठ फ्रंट-फायरिंग स्पीकर ड्राइवर्स दिए गए हैं। हालांकि, इस टीवी लॉन्च के वक्त कंपनी ने कहा था कि वह इससे छोटे स्क्रीन साइज़ के टीवी पेश नहीं करेगी।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

55.00 इंच

स्क्रीन टाइप

QLED

डाइमेंशन

1223.7 x 706 50.6mm

ओएस

Android Based

स्मार्ट टीवी

हां

रिज़ॉल्यूशन स्टैंडर्ड

4K
 
रिव्यू
  • Design
  • Performance
  • Value for Money
  • Software
  • Features
  • Good
  • Looks good
  • Motorised soundbar is a nice touch
  • The panel can get really bright
  • Possible to get good performance with HDR, 4K, and full-HD content
  • Excellent sound quality
  • Bad
  • Buggy software and app; no Netflix for now
  • Remote is too minimalist; no mute/ source buttons
  • Need a lot of tweaking to get the best performance
  • Issues with HDR10 overexposure
  • Lots of artefacts visible in scenes with rapid motion
  • Below-average picture quality with SD content
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

55.00 इंच

स्क्रीन टाइप

QLED

डाइमेंशन

1223.7 x 707 x 61.3mm

ओएस

Android Based

स्मार्ट टीवी

हां

रिज़ॉल्यूशन स्टैंडर्ड

4K

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, OnePlus TV, OnePlus TV Q1, OnePlus TV Q1 Pro
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. बिटकॉइन के रिजर्व को घटा रहा भूटान, क्रिप्टो माइनिंग में भी हुई कमी!
  2. 32MP कैमरा, 6300mAh बैटरी के साथ Redmi A7 Pro 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ Infinix Note 60 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Xiaomi का नया AC लॉन्च, 15 सेकंड में ठंडा और 30 सेकंड में गर्म! जानें कीमत
  5. Redmi A7 Pro 5G का लॉन्च कल, 6300mAh बैटरी, डुअल AI कैमरा, जानें सबकुछ
  6. Samsung Galaxy A57 5G vs Google Pixel 10 vs Oppo Reno 15 Pro Mini 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi का नया AC लॉन्च, 15 सेकंड में ठंडा और 30 सेकंड में गर्म! जानें कीमत
  2. 32MP कैमरा, 6300mAh बैटरी के साथ Redmi A7 Pro 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ Infinix Note 60 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Aadhaar सेंटर कैसे खोजें, MapmyIndia और Google Maps के जरिए सब होगा आसान
  5. Samsung Galaxy A57 5G vs Google Pixel 10 vs Oppo Reno 15 Pro Mini 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  6. 50MP कैमरा वाला Xiaomi फोन मिल रहा बंपर सस्ता, जानें पूरी डील
  7. बिटकॉइन के रिजर्व को घटा रहा भूटान, क्रिप्टो माइनिंग में भी हुई कमी!
  8. Nubia Neo 5 Pro गेमिंग फोन 50MP डुअल कैमरा, 6210mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  9. Redmi A7 Pro 5G का लॉन्च कल, 6300mAh बैटरी, डुअल AI कैमरा, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.