इस लिस्ट में 12,999 रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक के बेस्ट टीवी बताए गए हैं। आपका बजट 15,000 रुपये से कम हो या 30,000 रुपये से कम या 50,000 रुपये से कम आपको यहां हर कैटेगरी में एक बेस्ट टीवी मिलेगा। अच्छी बात यह है कि हमने हमने अपने रिव्यू और अनुभव के आधार पर इन टीवी को चुना है, ताकि आप अपने घर के लिए एक बेस्ट टेलीविज़न चुन सकें।
OnePlus TV Q1 सीरीज़ को पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया गया था। हालांकि, अब लॉन्च के 1 साल बाद इस टीवी सीरीज़ को Amazon, OnePlus ऑनलाइन स्टोर और चुनिंदा ऑफलाइन चैनल्स के अलावा Flipkart पर भी उपलब्ध करा दिया गया है।
OnePlus TV 55U1, OnePlus TV 43Y1 और OnePlus TV 32Y1 की भारत में कीमत क्रमश: 49,999 रुपये, 22,999 रुपये और 12,999 रुपये है। वहीं, OnePlus TV Q1 और OnePlus TV Q1 Pro की कीमत क्रमश: 69,900 रुपये और 99,900 रुपये है।
OnePlus ने पिछले साल सितंबर में OnePlus TV Q1 और Q1 Pro टीवी लॉन्च किया था। यह टीवी 55 इंच 4K रिजॉल्यूशन QLED पैनल के साथ आए थे। वनप्लस टीवी क्यू1 की कीमत 69,900 रुपये है और वनप्लस टीवी क्यू1 प्रो 99,990 रुपये में बिकता है।
OnePlus TV Q1 और OnePlus TV Q1 Pro में मुख्य अंतर बिल्ट इन मोटोराइज़्ड साउंडबार का है जो महंगे टीवी का हिस्सा है। वनप्लस टीवी के साथ एक वनप्लस कनेक्ट ऐप भी लॉन्च किया गया है।