Nokia Smart TV 43-इंच मॉडल भारत में 4 जून को होगा लॉन्च, इतनी होगी कीमत

कंपनी ने Gadgets 360 को पुष्टि करते हुए बताया कि Nokia Smart TV 43-इंच मॉडल 4 जून को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस नए स्मार्ट टीवी को भारत में 31,000 रुपये से 34,000 रुपये के बीच की कीमत में पेश किया जाएगा।

Nokia Smart TV 43-इंच मॉडल भारत में 4 जून को होगा लॉन्च, इतनी होगी कीमत

Nokia Smart TV 43-इंच मॉडल की भारत में कीमत 34,000 रुपये से कम होगी

ख़ास बातें
  • केवल फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा Nokia Smart TV 43-inch मॉडल
  • भारतीय मार्केट में पहले से मौजूद है नोकिया स्मार्ट टीवी 55-इंच वेरिएंट
  • आगामी नोकिया टीवी स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन के मामले में होगा 55-इंच वेरिएं
विज्ञापन
Nokia Smart TV 43-इंच मॉडल भारत में 4 जून को लॉन्च किया जाएगा, जिसका ऐलान HMD Global द्वारा किया गया है। इस नए 43 इंच स्क्रीन साइज़ मॉडल की बिक्री Flipkart के जरिए होगी और यही नहीं, कंपनी ने इस टेलिविज़न के अंदाज़न कीमत का भी खुलासा किया है। यह 43 इंच वेरिएंट मौजूदा Nokia Smart TV 55 इंच मॉडल के बाद पेश किया जा रहा है, जिसे भारत में पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया गया था। Nokia वेबसाइट मार्च से ही इस 43 इंच के वेरिएंट की जानकारी टीज़र्स के जरिए दे रही है। हालांकि कोरोनावायरस लॉकडाउन के चलते इसके लॉन्च में देरी हो गई थी।
 

Nokia TV 43-inch price in India (expected)

कंपनी ने Gadgets 360 को पुष्टि करते हुए बताया कि Nokia Smart TV 43-inch मॉडल  भारत में 4 जून को लॉन्च किया जाएगा। इस नए स्मार्ट टीवी की भारत में कीमत 31,000 रुपये से 34,000 रुपये के बीच होगी। वही, इसकी सेल स्पेशल तौर पर Flipkart के जरिए ही होगी। सटीक कीमत और स्मार्ट टीवी से जुड़े ऑफर्स की जानकारी लॉन्च से कुछ दिन पहले रिवील कर दी जाएगी। बात अगर स्मार्ट टीवी के प्रमुख फीचर्स की करें, तो नोकिया स्मार्ट टीवी 43 इंच में जेबीएल ऑडियो और डॉल्बी विज़न जैसे प्रीमियम फीचर्स मौजूद हैं।
 

Nokia TV 43-inch features, specifications (expected)

नोकिया स्मार्ट टीवी 43 इंच का मॉडल एंड्रॉयड 9.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा और संभावना है कि यह बिल्कुल वैसा ही अनुभव देगा, जैसा 55 इंच वेरिएंट में मिलता है। डिज़ाइन के मामले में भी यह 43 इंच का मॉडल मौजूदा 55 इंच मॉडल के समान होगा, जिसमें स्लिम बेजल्स और वी-शेप्ड स्टैंड मौजूद होगा। वहीं, इस टीवी के स्पेसिफिकेशन भी 55 इंच के मॉडल जैसे ही होंगे। याद दिला दें कि Nokia TV 55-inch टीवी की भारत में कीमत 41,999 रुपये है और यह एंड्रॉयड 9 पाई पर काम करता है। यह 4K स्मार्ट टीवी  क्वाड-कोर प्रोसेसर, माली-450 एमपी जीपीयू, 2.25 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज से लैस आता है। इसके अलावा इसमें दो 12 वाट के स्पीकर के साथ डॉल्बी ऑडियो और DTS TruSurround शामिल हैं।

55-inch Nokia Smart TV में नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, डिज़नी+ हॉटस्टार और अमेज़न प्राइम वीडियो सपोर्ट मौजूद है, जो कि इसे 43 इंच वेरिएंट में भी होने की उम्मीद है। इसके अलावा उम्मीद तो यह भी है कि इसमें Chromecast built0in और Bluetooth v5.0 का भी सपोर्ट दिया जाएगा।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  3. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  4. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  7. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  8. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  9. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  10. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »