उम्‍मीद से कम सब्‍सक्राइबर जोड़ पाई Netflix, इस साल भी सुस्‍त शुरुआत का अनुमान

दुनियाभर में नेटफ्लिक्स के सब्‍सक्राइबर्स की संख्‍या लगभग 22.2 करोड़ है, जो दूसरे वीडियो स्ट्रीमिंग लीडर से ज्‍यादा है।

उम्‍मीद से कम सब्‍सक्राइबर जोड़ पाई Netflix, इस साल भी सुस्‍त शुरुआत का अनुमान

अपने तिमाही शेयरहोल्‍डर लेटर में नेटफ्लिक्स ने कहा है कि उसकी ग्रोथ पर ‘मामूली’ असर पड़ा है।

ख़ास बातें
  • अक्टूबर से दिसंबर की अवधि के दौरान दुनियाभर में 83 लाख सब्‍सक्राइबर जोड़े
  • जो कंपनी के अनुमान से लगभग 2 लाख कम हैं
  • इस साल की शुरुआत में 25 लाख सब्‍सक्राइबर्स का अनुमान लगाया गया है
विज्ञापन
नेटफ्लिक्स (Netflix) ने पिछले साल की आखिरी तिमाही में निराशाजनक सब्‍सक्राइबर ग्रोथ दर्ज की है। एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने अक्टूबर से दिसंबर की अवधि के दौरान दुनियाभर में 83 लाख सब्‍सक्राइबर जोड़े, जो कंपनी के अनुमान से लगभग 2 लाख कम हैं। FactSet रिसर्च के अनुसार, इन नतीजों को जारी करने के अलावा नेटफ्लिक्स ने इस साल के पहले तीन महीनों में 25 लाख सब्‍सक्राइबर्स की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है, जो विश्लेषकों की उम्मीदों से 40 लाख कम है।

इस निराशाजनक खबर से नेटफ्लिक्स के शेयर की कीमतों में पिछले दो महीनों के दौरान भारी गिरावट आई है और बिजनेस में लगभग 20 फीसदी की कमी देखी गई है। साल 2020 में कोविड महामारी की वजह से लगे लॉकडाउन से नेटफ्लिक्‍स को फायदा हुआ था। लेकिन 2021 कंपनी के लिए एक चुनौतीपूर्ण साल रहा। 

2021 में दुनिया भर में नेटफ्लिक्स ने 1 करोड़ 82 लाख ग्राहक बनाए, जो 5 साल में सबसे धीमी सालान ग्रोथ है। इसके मुकाबले नेटफ्लिक्स ने साल 2020 के दौरान 3 करोड़ 60 लाख से ज्‍यादा ग्राहक अपने साथ जोड़े थे। अब दुनियाभर में नेटफ्लिक्स के सब्‍सक्राइबर्स की संख्‍या लगभग 22.2 करोड़ है, जो दूसरे वीडियो स्ट्रीमिंग लीडर से ज्‍यादा है।

लेकिन वॉल्ट डिज़्नी (Walt Disney) और ऐपल (Apple) जैसे कॉम्पिटिटर्स के इस फील्‍ड में आने से प्रतिस्‍पर्धा बढ़ी है। कई और प्‍लेयर भी वीडियो स्‍ट्रीमिंग की दुनिया में कदम रख रहे हैं। यह भी एक वजह है कि नेटफ्लिक्स ने पिछले साल वीडियो गेम में विस्तार करने का फैसला किया।

अपने तिमाही शेयरहोल्‍डर लेटर में नेटफ्लिक्स ने कहा कि उसकी ग्रोथ पर ‘मामूली' असर पड़ा है, कंपनी ने इस बात पर जोर दिया कि उसकी सर्विस अभी भी हर उस देश में बढ़ रही है, जहां वह उपलब्ध है। गुरुवार की कॉन्फ्रेंस कॉल में नेटफ्लिक्स के अधिकारियों ने यह भी कहा कि पिछले एक साल के दौरान महामारी के उतार-चढ़ाव और अनिश्चितता ने भविष्य की ग्रोथ का आकलन करना कठिन बना दिया है।

इन सबके बावजूद कंपनी आर्थिक रूप से अच्छा प्रदर्शन कर रही है। नेटफ्लिक्स ने चौथी तिमाही में 607 मिलियन डॉलर (लगभग 4,525 करोड़ रुपये) की कमाई की, जो पिछले साल के मुकाबले इस समय में 12 प्रतिशत ज्‍यादा रही। चौथी तिमाही में राजस्व भी 16 फीसदी बढ़कर 7.7 अरब डॉलर (करीब 57,400 करोड़ रुपये) हो गया।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  2. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  4. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  5. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  6. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  7. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  8. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  10. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »