Netflix ने फोन से टीवी पर शो और फिल्मों के कास्ट पर लगाई रोक, जानें

ग्लोबल स्तर पर लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix ने अब अपने सर्विस में बदलाव कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 दिसंबर 2025 13:30 IST
ख़ास बातें
  • ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix ने अब अपने सर्विस में बदलाव कर दिया है।
  • Netflix सब्सक्राइबर्स फोन से टीवी पर कास्ट नहीं कर पा रहे हैं।
  • TV पर स्ट्रीमिंग के लिए ऑफिशियल Netflix स्मार्ट टीवी ऐप उपयोग करना होगा।

Netflix ग्लोबल स्तर पर सर्विस प्रदान करता है।

Photo Credit: Unsplash/freestocks

ग्लोबल स्तर पर लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix ने अब अपने सर्विस में बदलाव कर दिया है। कंपनी अब सब्सक्राइबर्स को फोन से टीवी पर अपने पसंदीदा शो और फिल्म को कास्ट करने की सुविधा नहीं दे रही है, जिससे हजारों यूजर्स परेशान हो रहे हैं। अगर आप भी ओटीटी का मजा ऐसा ही उठा रहे थे तो अब आपको अपने टीवी पर स्ट्रीमिंग सर्विस देखने के लिए ऑफिशियल नेटफ्लिक्स स्मार्ट टीवी ऐप का उपयोग करना होगा या डिवाइस को डायरेक्ट कनेक्ट करना होगा। आइए Netflix के इस कदम के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ओटीटी प्लेटफॉर्म ने अभी तक इस बदलाव की वजह नहीं बताई है। हालांकि, Netflix हेल्प सेंटर पेज पर कंपनी लोगों को टीवी और डिवाइस के लिए बिल्ट-इन Netflix ऐप उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। कई लोगों को कुछ हफ्तों से फोन से टीवी पर कास्ट करने में दिक्कत आ रही थी, वहीं कई यूजर्स ने महीने पहले से कास्ट करने में परेशानी का सामना किया था।

Advertisement

कई वेबसाइट रिपोर्ट कर रही हैं कि Netflix ऐप के पुराने वर्जन पर कास्टिंग अभी भी काम कर रही है और कुछ डिवाइस जैसे कि पुराने क्रोमकास्ट मॉडल अभी भी कास्ट बटन ऑप्शन के अंदर नजर आ सकते हैं। फिलहाल यह साफ नहीं है कि नेटफ्लिक्स ने अपनी इस पॉलिसी में बदलाव कब किया। कास्टिंग पर रोक की पहली रिपोर्ट 14 नवंबर को एक रेडिट पोस्ट से आई है।

Netflix हेल्प सेंटर पेज के अनुसार, सिर्फ वे लोग जो यूजर्स एड सपोर्टेड बेसिक प्लान पर नहीं हैं, सिर्फ वो ही पुराने डिवाइस जैसे क्रोमकास्ट के लिए इस फीचर का उपयोग कर सकते हैं। हेल्प पेज में उन कुछ डिवाइस की जानकारी दी गई है जो कि अभी भी नेटफ्लिक्स के साथ कास्टिंग का सपोर्ट करती है, जिसमें थर्ड जेन या उससे पुराने क्रोमकास्ट, गूगल नेस्ट हब स्मार्ट डिस्प्ले, कुछ विजियो टीवी और कॉम्पल टीवी शामिल हैं।  नेटफ्लिक्स हेल्प पेज में बताया गया है कि एड सपोर्टेड प्लान वाले यूजर्स के पास पुराने डिवाइस के लिए भी कास्टिंग या मिररिंग की सुविधा नहीं होगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.