Mijia 616L फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर लॉन्च, मिनटों में कूलिंग और वॉयस एसिस्टेंट का सपोर्ट

Mijia 616L फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर में 616 लीटर की कैपेसिटी दी गई है जो कि बड़े परिवारों के लिए बेस्ट है।

Mijia 616L फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर लॉन्च, मिनटों में कूलिंग और वॉयस एसिस्टेंट का सपोर्ट

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi Mijia 616L में 616 लीटर की कैपेसिटी है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi Mijia 616L फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर की शुरुआती कीमत 2399 युआन है।
  • Mijia 616L फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर में 616 लीटर की कैपेसिटी दी गई है।
  • Mijia 616L में एलईडी टच कंट्रोल पैनल, 4 कूलिंग मोड और वॉयस एसिस्टेंट हैं।
विज्ञापन
Xiaomi ने चीनी बाजार में Xiaomi Mijia 616L फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर लॉन्च किया है। यह डेली लाइफ को बेहतर बनाने के लिए यूजर-फ्रेंडली डिजाइन के साथ एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है। फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर एक थ्री-डोर स्टाइल रेफ्रिजरेटर है जो अपने यूनिक डिजाइन और फीचर्स से लैस है। यहां हम आपको Xiaomi Mijia 616L फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर के फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस और कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Xiaomi Mijia 616L फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर की कीमत


कीमत की बात करें तो Xiaomi Mijia 616L फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर की शुरुआती कीमत 2399 युआन (लगभग 27,704 रुपये) है।


Mijia 616L फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Mijia 616L फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर में 616 लीटर की कैपेसिटी दी गई है जो कि बड़े परिवारों के लिए बेस्ट है। इस रेफ्रिजरेटर में 20 अलग-अलग सेक्शन के साथ एक बेहतर इंटीरियर है, जिसमें 388-लीटर रेफ्रिजरेशन कम्पार्टमेंट और 228-लीटर फ्रीजर शामिल है। डिजाइन स्टाइलिश होने के साथ प्रैक्टिकल भी है, जिसमें एक स्लीक और ड्यूरेबल आइस फेदर व्हाइट फिनिश है जो तेल के दागों से बचाव करता है और साफ करना भी आसान है। इसमें उचित स्टोरेज मिलती है, जिसमें डोर शेल्फ पर कोला की दो रो और रेफ्रिजरेटर शेल्फ पर डबल-रो प्लेसमेंट शामिल है।

Mijia 616L में एलईडी टच कंट्रोल पैनल, 4 कूलिंग मोड और वॉयस कंट्रोल के लिए Mi होम ऐप और Xiao Ai एसिस्टेंट शामिल है। रिमोट कंट्रोल के जरिए टेंप्रेचर सेटिंग्स और मोड को एडजेस्ट किया जा सकता है। रेफ्रिजरेटर में रोशनी के लिए टॉप एलईडी लाइटिंग, आसान एक्सेस के लिए 90° तक खुलने वाला डोर और फ्लेक्सिबल स्टोरेज के लिए एडजेस्टेबल स्टोरेज हैं।

रेफ्रिजरेटर लेवल 1 रेटिंग के साथ एनर्जी-एफिशिएंट है, जो रोजाना सिर्फ 0.99 kWh पावर की खपत करता है। यह सिर्फ 36 डेसिबल पर ऑपरेट करता है। इसमें ड्यूल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी, फ्रॉस्ट-फ्री कूलिंग, सिल्वर आयन एंटीबैक्टीरियल ओडोर रिमूवल सिस्टम और इंटेलीजेंट ऑटोमैटिक डीफ्रॉस्टिंग शामिल है। यह रेफ्रिजरेटर फूड को फ्रेश रखने के लिए 12 घंटे में 7.5 किलोग्राम की क्विक-फ्रीजिंग कैपेसिटी प्रदान करता है। सटीक कूलिंग कंट्रोल के लिए 4 टेंप्रेचर सेंसर शामिल हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »