Mi TV Horizon Edition भारत में आज होगा लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीम

Mi TV Horizon Edition में प्राप्त होगा 5,000 से भी ज्यादा ऐप्स का एक्सेस, साथ ही यह टीवी Android TV पर चलेगा जिसके साथ Google Play store का एक्सेस मिलेगा।

Mi TV Horizon Edition भारत में आज होगा लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीम

Mi TV Horizon Edition के साथ V आकार का स्टैंड डिज़ाइन दिया जाएगा

ख़ास बातें
  • Mi TV Horizon Edition में मिल सकता है 1 जीबी रैम
  • लेटेस्ट मी टीवी Android TV 9 सॉफ्टवेयर आधारित Patchwall UI पर काम कर सकता
  • मी टीवी होराइज़न एडिशन में मिल सकता है 43 इंच फुल-एचडी एलईडी डिस्प्ले
विज्ञापन
Xiaomi Mi TV Horizon Edition को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह नया स्मार्ट टीवी Xiaomi के ‘Horizon Edition' रेंज का पहला टीवी है, जिसे भारत में दो लैपटॉप के साथ पेश किया जाएगा। मी टीवी होराइज़न एडिशन लॉन्च को लेकर पिछले काफी समय से सुर्खियों में छाया हुआ है, इसके अलावा टीवी के फीचर्स को लेकर भी थोड़ी बहुत जानकारी सामने आ गई हैं जिनके मुताबिक इस टीवी में 5,000 से भी ज्यादा ऐप्स का एक्सेस प्राप्त होगा, साथ ही यह टीवी Android TV पर चलेगा जिसके साथ Google Play store का एक्सेस मिलेगा। वहीं, ‘quintessential display tech' की भी जानकारी सामने आई है, जिससे सुझाव मिलता है कि कंपनी बेहतर इमेज क्वालिटी के लिए कुछ सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइज़ेशन करेगी।
 

Mi TV Horizon Edition launch, teased features

मी टीवी होराइज़न एडिशन भारत में आज दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा, , जिसका लाइवस्ट्रीम आप कंपनी के यूट्यूब पेज़ पर देख सकते हैं। Xiaomi Mi TV के प्रोडक्ट मैनेजर सुदीप साहू ने अपने हाल ही के ट्वीट में विस्तृत रूप से जानकारी दी थी कि कंपनी ने कैसे Mi TV Horizon Edition के आस-पास के बेजल्स को कम किया है। कंपनी को ड्रॉइंग बोर्ड पर वापस जाकर टीवी के बेजल्स को जितना हो सके उतना पतला करने के लिए फ्रंट पैनल को रीडिज़ाइन करना पड़ा। मी टीवी होराइज़न एडिशन की कीमत और उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन आज लॉन्च के साथ इससे भी पर्दा उठा दिया जाएगा।

आपको बता दें, ‘Horizon Edition' रेंज में Xiaomi ने हाल ही में भारत में लैपटॉप लॉन्च किया था, जिसका नाम है Mi Notebook 14 Horizon Edition। यह लैपटॉप हाई-स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो व पतले बेजल्स के साथ आया था।
 

Mi TV Horizon Edition specifications (expected)

हाल ही के लीक के अनुसार, मी टीवी होराइज़न एडिशन में बेहद ही पतला फ्रेम और V आकार का स्टैंड डिज़ाइन दिया जाएगा। लीक में जानकारी मिली थी कि टीवी के निचले हिस्से पर Mi का लोगो स्थित होगा। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो लीक के अनुसार इस टीवी में Android TV 9 सॉफ्टवेयर आधारित Patchwall UI शामिल होगी। साथ ही इसमें 43 इंच फुल-एचडी एलईडी डिस्प्ले, कोर्टेक्स-ए53 प्रोसेसर, 1 जीबी रैम और 8 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज मौजूद होगी।

कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें 3 HDMI पोर्ट्स, 2 यूएसबी-ए पोर्ट्स, इथरनेट पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल होगा। साथ ही, टीवी सेट में बिल्ट-इन क्रोमकास्ट, गूगल असिस्टेंट के साथ-साथ गूगल डेटा सेवर टेक्नोलॉजी भी दी जा सकती है। इसके अलावा, मी टीवी होराइज़न एडिशन में 20 वॉट स्पीकर के साथ DTS-HD टेक्नोलॉजी दी जा सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  3. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  4. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  6. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  8. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  10. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »