Marshall Emberton III, Willen II पोर्टेबल स्पीकर लॉन्च, 32 घंटे चलेगी बैटरी, घर बन जाएगा डिस्को

Marshall Emberton III में दो 38W क्लास डी एम्पलीफायर, दो 2 इंच 10W फुल-रेंज स्पीकर और दो पेसिव रेडिएटर हैं।

Marshall Emberton III, Willen II पोर्टेबल स्पीकर लॉन्च, 32 घंटे चलेगी बैटरी, घर बन जाएगा डिस्को

Photo Credit: Marshall

Marshall Emberton III में दो 38W क्लास डी एम्पलीफायर हैं।

ख़ास बातें
  • Marshall Emberton III की कीमत 17,999 रुपये है।
  • Marshall Willen II की कीमत 12,499 रुपये है।
  • Marshall Emberton III में 32 घंटे तक चलने वाली बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Marshall ने भारत में नए Emberton III और Willen II पोर्टेबल स्पीकर लॉन्च किए हैं। दमदार डिजाइन वाले ये स्पीकर IP67 डस्ट और वॉटरप्रूफ रेटिंग के साथ आता है। इन पोर्टेबल स्पीकर में ब्लूटूथ LE ऑडियो-रेडी समेत काफी कुछ मिलता है। यहां हम आपको मार्शल एम्बरटन III और विलेन II पोर्टेबल स्पीकर के फीचर्स से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Marshall Emberton III, Willen II Price


Marshall Emberton III की कीमत 17,999 रुपये और Willen II की कीमत 12,499 रुपये है। ये पोर्टेबल स्पीकर वर्तमान में कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं और जल्द ही खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। ये स्पीकर क्रीम, ब्लैक और ब्रास कलर ऑप्शन में आते हैं।


Marshall Emberton III, Willen II Specifications


Marshall Emberton III में दो 38W क्लास डी एम्पलीफायर, दो 2 इंच 10W फुल-रेंज स्पीकर और दो पेसिव रेडिएटर हैं। वहीं Willen II में एक सिंगल 38W क्लास डी एम्पलीफायर, एक 2 इंच 10W फुल-रेंज स्पीकर और दो पेसिव रेडिएटर शामिल हैं। Emberton III और Willen II एडवांस ऑडियो कंपोनेंट्स के साथ आते हैं। दोनों स्पीकर यूएसबी-सी पोर्ट, IP67 डस्ट और वाटरप्रूफ रेटिंग के साथ आते हैं, जिससे इन्हें 1 मीटर गहरे पानी में आधे घंटे तक रखा जा सकता है। स्पीकर में हेंड्स फ्री कॉल्स के लिए इनबिल्ट माइक्रोफोन दिया गया है और ये ब्लूटूथ LE ऑडियो रेडी हैं।

Marshall Emberton III में 32 घंटे तक चलने वाली बैटरी दी गई है, वहीं Marshall Willen II पोर्टेबल स्पीकर की बैटरी 17 घंटे तक चललती है। ये स्पीकर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आते हैं, 20 मिनट की चार्जिंग में 6 घंटे और 5.5 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा स्पीकर एंड्रॉइड और आईओएस के लिए Marshall ब्लूटूथ ऐप के साथ भी कंपेटिबल हैं। Emberton III 90db SPL के अधिकतम साउंड प्रेशर लेवल के साथ आता है, जबकि Willen II 1 मीटर पर 88db SPL प्रदान करता है। इन स्पीकर में मल्टी डायरेक्शनल एडजेस्टमेंट, ब्लूटूथ पेयरिंग, ऑन/ऑफ फंक्शन और एक बैटरी इंडीकेटर दिया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »