IKEA की ओर से पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर IKEA Grejsimojs को पेश किया गया है। कंपनी ने इस स्पीकर को रोचक डिजाइन में पेश किया है। ब्लूटूथ स्पीकर में बिल्ट-इन बैटरी मिलती है। इसकी खास बात इसका डिजाइन है। पर्पल कलर में यह एक छोटे, चूहे जैसे डिजाइन में आता है जिसके कान और पूंछ भी हैं। इसमें मल्टीस्पीकर मोड है। स्पीकर में फुल रेंज ड्राइवर मिलता है।