इंटेक्स ने लॉन्च की नई स्मार्ट एलईडी टीवी सीरीज़

इंटेक्स ने लॉन्च की नई स्मार्ट एलईडी टीवी सीरीज़
विज्ञापन
घरेलू मोबाइल हैंडसेट और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु निर्माता कंपनी इंटेक्स टेक्नॉलजीज़ ने सोमवार का चार नए स्मार्ट टीवी बाजार में उतारे जिनकी कीमत 27,999 रुपये से शुरू होती है।

ये टीवी चार आकार में उपलब्ध है जिनमें से 32 इंच एचडी टीवी की कीमत 27,999 रुपये, 43 इंच की फुल एचडी टीवी की 47,999 रुपये, 50 इंच की फुल एचडी टीवी की 54,999 रुपये और 55 इंच की अल्ट्रा एचडी-4के टीवी की 89,990 रुपये है।

कंपनी की व्यापार प्रमुख (उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु और आईटी एक्सेसरीज) निधि मरक डे के कहना है, "इस त्योहारी अवधि में हम नई टीवी की जोरदार बिक्री की उम्मीद कर रहे हैं।"

इन स्मार्ट एलइडी टीवी का मुख्य फीचर एन-स्क्रीन वायरलेस मिररिंग है, डिजिट नॉइज रिडक्शन और बिल्ट इन हाईफाई सिस्टम है जो 'साउंड अलेन इफेक्ट' के साथ है। इसमें टीवी का डिस्प्ले बंद कर केवल आवाज सुनी जा सकती है। इनमें यूट्यूब, फेसबुक, नेटफ्लिक्स, ट्विटर समेत 200 ऐप है जो एंड्रायड आपरेटिंग सिस्टम आधारित हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , intex, intex smart tv, intex tv

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹185 से शुरू होने वाले ये Airtel प्लान सस्ते में देते हैं कमाल के फायदे!
  2. iQOO 16R लॉन्च होगा 12GB रैम, Snapdragon 8s Gen 4 चिप के साथ! Geekbench पर हुआ लिस्ट
  3. ZTE का बजट टैबलेट nubia PAD SE हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ
  4. Samsung Galaxy Studio हेडफोन्स भारत में जल्द होंगे लॉन्च, BIS लिस्टिंग में दिखे, जानें खास बातें
  5. iPhone 20 Pro में आ सकता है 200MP कैमरा, क्वाड-कर्व्ड डिस्पले!
  6. WhatsApp का धमाका! अब ग्रुप में होंगे 1500 मेंबर, आ रहा बड़ा अपडेट
  7. ₹5500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola का 7100mAh बैटरी वाला फोन, 50MP डुअल कैमरा!
  8. भारत में BYD के EVs की सेल्स 20,000 यूनिट्स से पार, Atto 3, Sealion 7 की ज्यादा डिमांड 
  9. 7000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले वाला टैबलेट Blackview Zeno 3 हुआ लॉन्च, जानें खास बातें
  10. HMD ने टीज किया धांसू कैमरा फोन! लौट रहा Nokia PureView?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »