Infinix लॉन्च करेगी भारत का पहला 32-इंच QLED WebOS TV, कीमत होगी Rs. 12,000 से कम!

Infinix ने टीज किया है कि अपकमिंग WebOS TV में फ्रेमलेस डिजाइन मिलेगा। मॉडल में स्लिम बॉडी मिलेगी। इसके अलावा, टीवी का पैनल विविड कलर्स और सटीक कलर रिप्रोडक्शन के साथ आएगा।

Infinix लॉन्च करेगी भारत का पहला 32-इंच QLED WebOS TV, कीमत होगी Rs. 12,000 से कम!

QLED पैनल के साथ आने वाला भारत का पहला स्मार्ट टीवी होने का दावा किया गया है

ख़ास बातें
  • कंपनी ने टीज किया है कि ये किफायती टेलीविजन होगा
  • इसमें WebOS मिलने की बात कही गई है
  • TV सीरीज को 43-इंच साइज में भी लॉन्च किया जाएगा
विज्ञापन
32-इंच साइज के स्मार्ट टीवी के मार्केट में कई ऑप्शन उपलब्ध हैं, लेकिन ज्यादातर TV HD रिजॉल्यूशन वाले IPS पैनल के साथ आते हैं। हालांकि, अब स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Infinix एक नया 32-इंच स्मार्ट टीवी लॉन्च करने वाली है, जो QLED पैनल से लैस होगा। इतना ही नहीं, कंपनी ने टीज किया है कि ये किफायती टेलीविजन होगा। इसमें WebOS मिलने की बात कही गई है।

Infinix जल्द एक 32-इंच स्मार्ट टीवी लॉन्च करने वाली है, जो QLED पैनल से लैस होगा। कंपनी ने टीज किया है कि अपकमिंग स्मार्ट टीवी LG WebOS पर चलेगा। जैसा कि हमने ऊपर बताया, फिलहाल मार्केट में उपलब्ध ज्यादातर 32-इंच मॉडल HD रिजॉल्यूशन वाले IPS पैनल के साथ आते हैं। ऐसे में इस स्क्रीन साइज में QLED पैनल का मिलता प्रभावित करता है। Infinix का कहना है कि यह अपकमिंग टीवी QLED पैनल के साथ आने वाला भारत का पहला 32-इंच WebOS TV होगा।

कंपनी ने आगे यह भी टीज किया है कि अपकमिंग 32-इंच QLED टीवी की कीमत 12,000 रुपये से कम होगी। यदि ऐसा होता है, तो अपकमिंग टीवी निश्चित तौर बजट टीवी मार्केट में प्रतियोगिता को गर्मा देगा। इस प्राइस सेगमेंट में Infinix के साथ-साथ Xiaomi, Realme, TCL सहित कई अन्य टेक दिग्गजों का दबदबा है।

Infinix ने टीज किया है कि अपकमिंग WebOS TV में फ्रेमलेस डिजाइन मिलेगा। मॉडल में स्लिम बॉडी मिलेगी। इसके अलावा, टीवी का पैनल विविड कलर्स और सटीक कलर रिप्रोडक्शन के साथ आएगा।

Infinix का अपकमिंग टीवी 43-इंच वेरिएंट में भी आएगा। फिलहाल दोनों टीवी के टेक्निकल स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं है, लेकिन इनके जल्द ही लॉन्च होने की उम्मीद है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Infinix smart TV, Infinix QLED TV, 32 Inch QLED TV, QLED TV
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  4. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  6. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  7. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  8. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  9. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  10. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »